{"_id":"6a062ffc1e7adafd6201a6d6","slug":"farmers-create-ruckus-over-not-getting-fertilizer-without-registration-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-179536-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बगैर पंजीकरण के खाद नहीं मिलने पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बगैर पंजीकरण के खाद नहीं मिलने पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धामपुर। सरकारी खाद गोदामों पर यूरिया, डीएपी और एनपीके खाद को लेने के किसानों की लंबी लाइन लगी हुई है। किसानों का कहना है कि बगैर पंजीकरण के खाद नहीं मिल रहा है। इसे लेकर किसानों का धामपुर में मुरादाबाद मार्ग पर स्थित सरकारी गोदाम के बाहर काफी देर तक हंगामा रहा।
भाकियू लोकशक्ति के प्रवक्ता विजयपाल सिंह का कहना है कि विभाग की ओर से प्रति किसान को एक हेक्टेयर खेती की जमीन पर केवल छह बैग यूरिया खाद दिया जा रहा है। किसानों को इससे अधिक खाद की आवश्यकता है। जब तक गन्ने, धान, चारे की फसल को यूरिया खाद नहीं मिलेगी। फसल की बढ़वार नहीं होगी।
शुक्रवार को मुरादाबाद मार्ग पर रानी बाग पुलिस चौकी के निकट किसान ट्रैक्टर ट्राली के साथ खाद लेने के लिए पहुंचे। दोपहर बाद तक अधिकांश किसानों को खाद नहीं मिल पाई और उन्हें खाली हाथ जाना पड़ा। किसान दिनेश कुमार, रवि कुमार, घनश्याम सिंह आदि का कहना है कि बगैर पंजीकरण के किसी को खाद नहीं मिल रही। वह कई दिन से खाद लेने के लिए चक्कर काट रहे हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
दिनेश कुमार ने कहा कि उन्हें 25 कट्टे यूरिया खाद की जरूरत है, लेकिन मुश्किल से 12 कट्टे मिल पाए हैं। ऐसे में कैसे काम चलेगा। उनकी समझ में नहीं आ रहा है। उधर एससीडीआई अमित कुमार पांडेय का कहना है कि सभी गोदामों पर खाद का कोई टोटा नहीं है पर किसानों को खाद सरकार के आदेश के अनुसार मिलेगा।
Trending Videos