UP: नम आंखों से दी सिपाही को अंतिम विदाई, गांव में पसरा मातम, खनन माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाकर की थी हत्या
Bijnor News : खनन माफिया ने सिपाही की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल कर हत्या कर दी। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान हर किसी की आंखें नम हो गईं।

विस्तार
फर्रुखाबाद में चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव दरबड़ निवासी सिपाही रोहित कुमार की खनन माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल कर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को सिपाही का शव गांव पहुंचा तो हर आंख नम हो गई। सिपाही का अंतिम संस्कार सिविया घाट पर किया गया। पुलिस अधिकारियों ने भी सलामी दी।

गांव दरबड़ निवासी सिपाही रोहित कुमार (25) पुत्र जसवंत की फर्रुखाबाद के थाना नवाबगंज के गांव नगला चंदन में खनन माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल कर हत्या कर दी थी। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया था। परिजन रोहित के पार्थिव शरीर को लेने फर्रुखाबाद चले गए थे।
सोमवार की सुबह करीब सवा तीन बजे परिजन रोहित के पार्थिव शरीर को लेकर गांव पहुंचे। गांव में गम का माहौल हो गया। सिपाही रोहित का अंतिम संस्कार गांव के पास ही सिविया फार्म घाट पर किया गया।
यह भी पढ़ें: वंश मिटाने की खाई थी कसम: 10 हजार रुपये उधार न देने पर हेड कांस्टेबल के बेटे की अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या
तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था रोहित
रोहित तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। उसकी वर्ष 2021 में पुलिस में भर्ती हुई थी। वर्तमान में वह फर्रुखाबाद में तैनात था। बड़ा भाई सचिन जेल पुलिस में कांस्टेबल है। उसकी तैनाती इटावा में है।
यह भी पढ़ें: नफरत की इंतहा: हाथ-पैर बांध मुंह में गन्ना ठूंसा, आंख फोड़ी, रस्सी से गला घोंटा, मासूम को दी दर्दनाक माैत