सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   cultural news

चैत्र नवरात्र आज से : मंदिर सजे, बाजारों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
cultural news
विज्ञापन
शामली। मां दुर्गा के पावन चैत्र नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर शहर के मंदिरों और घरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Trending Videos

शहर के प्रमुख देवी मंदिरों हनुमान धाम, माजरा रोड भाकू वाला, रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर, रेलपार मां शिव दुर्गा मंदिर, बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, कैराना रोड गुलजारी शिव मंदिर, करनाल रोड, पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर, राजो मोहल्ला श्री बाला सुंदरी मंदिर और पंजाबी कॉलोनी के रघुनाथ मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिरों में सफाई, रोशनी और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन घट स्थापना और अखंड ज्योति प्रज्वलन के साथ मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी ने बताया कि 19 मार्च को सुबह 6:52 से 7:43 बजे तक घट स्थापना का शुभ मुहूर्त रहेगा, जबकि दूसरा मुहूर्त दोपहर 12:05 से 12:53 बजे तक रहेगा।
नवरात्र के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम मंदिरों में विशेष आरती होगी, जबकि दोपहर के समय महिलाएं कीर्तन कर भक्ति में लीन रहेंगी। 26 मार्च को दुर्गाष्टमी और रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा, वहीं 27 मार्च को महानवमी के साथ नवरात्र का समापन होगा।

बाजारों में पूजन व व्रत सामग्री की खरीदारी तेज
नवरात्र के मद्देनजर शहर के बड़ा बाजार, गांधी चौक, सुभाष चौक, रेलवे रोड और वीवी इंटर कॉलेज रोड पर पूरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। लोगों ने मां दुर्गा की मूर्तियां, चुनरियां, नारियल, धूप-अगरबत्ती, माला और अन्य पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की।
इसके साथ ही व्रत रखने वालों ने कुट्टू का आटा, सामक के चावल, आलू और अन्य व्रत सामग्री भी खरीदी। किराना और पूजन सामग्री की दुकानों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही।
दुकानदार सनुील कुमार, मनोज कुमार, राजेश जैन का कहना है कि नवरात्र के चलते बिक्री में अच्छा इजाफा हुआ है। वहीं श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पर्व की तैयारियों में जुटे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed