सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Death of the couple: Jiraj's body was lying outside the house, Ramrati's body was in the room

दंपती की मौत: घर के बाहर पड़ी थी जीराज की लाश, कमरे में था रामरती का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये आया सामने

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 25 Mar 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Bijnor News: मसूरी निवासी जीराज सिंह और उनकी पत्नी रामरती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए करंट लगने से मौत होने की बात कही है। 

Death of the couple: Jiraj's body was lying outside the house, Ramrati's body was in the room
जीराज व रामरती की फाइल फोटो और गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव मसूरी निवासी जीराज सिंह (75) और उनकी पत्नी रामरती देवी (72) की मंगलवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जीराज सिंह को रात्रि करीब दस बजे गांव के एक युवक ने सड़क पर पड़े देखा, जबकि रामरती देवी पास में स्थित अपने कमरे में मृत पड़ी थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत होने की बात सामने आई है। घटना को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
Trending Videos

 

दंपती गांव के बाहर बने एक कमरे में रहता था, जबकि उनके दो पुत्र गांव में कुछ दूरी पर रहते हैं। मंगलवार रात लगभग 10 बजे गांव का एक युवक शौच जाने के लिए उठा तो उसे जीराज सिंह के घर के पास ट्रांसफार्मर रखे दो खंभों के पास जीराज अचेत अवस्था में पड़े हुए दिखाई दिए। 
मौके पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस तथा डायल 112 को घटना की सूचना दी। एंबुलेंस आने से पहले ही जीराज सिंह की मृत्यु हो चुकी थी, जबकि उनकी पत्नी रामरती देवी पास ही अपने कमरे में अपनी चारपाई पर मृत पड़ी थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी देहात प्रेम प्रकाश कुमार, सीओ नजीबाबाद और थानाध्यक्ष कोतवाली देहात विकास कुमार गांव पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बुधवार को दंपती के पुत्र दिनेश कुमार ने लूट तथा हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिजली के करंट से दंपती की मौत होना पाया गया। रिपोर्ट के अनुसार जीराज सिंह के दोनों हाथों पर बिजली का करंट लगा हुआ था, जबकि रामरती देवी के एक हाथ पर बिजली का करंट लगने का निशान था।
 

जीराज सिंह के कान से काफी मात्रा में खून निकला हुआ था। ट्रांसफार्मर के पास भी खून पड़ा हुआ मिला। गांव में लोग हत्या तथा करंट से मौत की चर्चा करते रहे। एएसपी देहात ने बताया कि डॉक्टरों के पैनल ने दंपती के शव का पोस्टमार्टम किया है, जिसमें दोनों की मौत करंट लगने से होना सामने आया है।
 

बुधवार को ही भांजे की शादी में भात देने जाना था
जीराज सिंह के भांजे का विवाह बुधवार को था। उन्हें गांव सदूपुरा में भात देने जाना था। पूरा परिवार भात की तैयारी में जुटा था। अचानक हुई दंपती की मौत से परिजनों तथा ग्रामीणों में शोक फैल गया। ग्रामीणों ने बताया कि जीराज सिंह धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। उनकी मौत से गांव में हर कोई दुखी दिखाई दिया।
 

भात के लिए बैंक से निकले थे 75 हजार रुपये
जीराज सिंह ने भात में जाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक शादीपुर की शाखा से 18 मार्च को 45 हजार तथा 24 मार्च को 30 हजार रुपये निकाले थे। उन्होंने यह धनराशि अपनी पुत्रवधुओं को दे दी थी। परिजन लूट के लिए हत्या की आशंका जता रहे हैं। जीराज सिंह की जेब से 8200 मिले हैं।
 

घर के नजदीक रखा है ट्रांसफार्मर, पास से गुजर रही एचटी लाइन
जीराज सिंह के घर के बाहर ही दो खंभों पर ट्रांसफार्मर रखा है। वहीं से हाईटेंशन लाइन निकल रही है। ट्रांसफार्मर से एक लोहे का टुकड़ा भी टूट कर गिरा हुआ पाया गया है। माना जा रहा है कि जीराज सिंह को करंट लगने के बाद रामरती देवी भी उन्हें बचाने आई होंगी और तेज करंट लगने के बाद कमरे की और दौड़ी होगी, जहां उनकी मौत हो गई होगी।
 

ट्रांसफार्मर में फॉल्ट से टूटकर गिरा था लोहे का टुकड़ा
मंगलवार की रात्रि लगभग 8:30 बजे ट्रांसफार्मर में फाल्ट हुआ था, जिसके बाद एक लोहे का टुकड़ा भी गर्म होने के बाद टूट कर गिर गया था जो मौके पर पड़ा मिला। मौके पर दो बीड़ी भी पड़ी मिलीं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वृद्ध ने इस स्थान पर बैठकर बीड़ी पी होगी।

ये भी देखें...
West UP Weather: धूप और बादलों की आवाजाही-तापमान में बढ़ोतरी, बारिश के आसार, जानिए पूरा मौसम अपडेट

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed