सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Devotees flocked to temples and welcomed girls to their homes.

Bijnor News: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, घरों पर कन्याओं को जिमाया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Devotees flocked to temples and welcomed girls to their homes.
बिजनौर में अष्टमी पर काली माता के मंदिर पर श्रद्घालुओं की उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। बृहस्पतिवार को चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। व्रतियों ने सुबह घरों पर कन्याओं का पूजन किया और उन्हें भोजन कराया। इसके बाद मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। जिला मुख्यालय पर मां कालिका देवी पावन धाम, चामुंडा देवी मंदिर, शुगर मिल स्थित शिव मंदिर, गीता नगरी, बालाजी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
Trending Videos

शेरकोट-धामपुर। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर घरों में कन्या पूजन किया गया। महिलाओं ने घरों में देवी स्वरूपा नौ कन्याओं का पूजन कर हलवे और चने का प्रसाद वितरित किया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को उपहार भेंट किए। श्रद्धालु डोली, नीरु, अमिता, प्रियंका आदि ने बताया कि अष्टमी व नवमी पर कन्याओं के पूजन के उपरांत ही नवरात्र व्रत पूर्ण माने जाते हैं। जगन्नाथ शर्मा, मोनिका का कहना है कि कन्या पूजन से घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद। व्रत रखने वाली महिलाओं ने देवी स्वरूपा कन्याओं को तिलक कर उन्हें चुनरी आदि भेंट की, प्रसाद खिलाया और दक्षिणा दी। देवी मंदिरों में माता के जयकारे गूंजते रहे। नगर के संतोषी माता मंदिर, दुर्गा मंदिर क्षेत्र में सवेरे से ही महिलाओं ने पंक्तिबद्ध होकर देवी पूजन किया।
स्योहारा। अष्टमी पर सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नगर के मोहल्ला गुरुद्वारा के पास विशेष पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की अराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में अशोक वर्मा, अरुण वर्मा, वैजयंती माला वर्मा, अश्वनी वर्मा, आरती वर्मा, अनिरुद्ध वर्मा, अलका वर्मा, अमित वर्मा, मनु वर्मा एवं नेहा आदि रहे।
नगीना। अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने अपने घरों व मंदिर में मां गौरी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर कन्याओं को जिमाकर व्रत का पारायण किया। धामपुर मार्ग स्थित मां काली/ मां दुर्गा के मंदिर परिसर में बड़े मेले का आयोजन हुआ। नगीना व आसपास के हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां काली, मां दुर्गा के मंदिर में पहुंचकर प्रसाद चढ़ाया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष साहू सलिल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल आले, लाला हरी गोपाल अग्रवाल आदि का सहयोग रहा। सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, थाना अध्यक्ष अवनीत मान पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
हल्दौर। धूलिया महादेव संस्थान में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर हलवा, पूरी और चने का भोग लगाया तथा कन्याओं को भोजन कराकर अपना व्रत खोला। जितेंद्र कुमार मारवाड़ी, सुधीर कुमार, डॉ. यश चंद्रा, केके चंद्रा, ललित कुमार, शिवम वर्मा, भानु प्रताप, शशांक कौशिक, दीप राजपूत, अंश चौहान, आर्यन चौहान, शुभम चौहान आदि का सहयोग रहा।
अफजलगढ़/रेहड़/कादराबाद। अफजलगढ़, कादराबाद, भूतपुरी सहित रेहड़ के कासमपुरगढ़ी, बादीगढ़ आदि में श्रद्धालुओं ने दुर्गा अष्टमी पर कन्याओं का पूजन किया। सवेरे से ही माता मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।
नहटौर। अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने नगर स्थित श्री चामुंडिका देवी मंदिर, सिकंदरपुर स्थित प्रसिद्ध दुर्गा देवी समेत विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर माता को चुनरी, नारियल व श्रृंगार सामग्री अर्पित की। साथ ही मेलों का भी आनंद लिया। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर संकीर्तन मंडलियों ने मां का गुणगान किया।

बिजनौर में अष्टमी पर काली माता के मंदिर पर श्रद्घालुओं की उमड़ी भीड़। संवाद

बिजनौर में अष्टमी पर काली माता के मंदिर पर श्रद्घालुओं की उमड़ी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed