सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The dilapidated Health and Wellness Center has been locked for three years.

Bijnor News: खस्ताहाल हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तीन साल से लटका है ताला

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The dilapidated Health and Wellness Center has been locked for three years.
विज्ञापन
नींदड़ू। भवन खस्ताहाल और जर्जर होने के कारण नींदड़ू के हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर पिछले तीन वर्ष से ताला लटका है। सेंटर पर नियुक्त एएनएम असुरक्षित भवन में बैठने की बजाए आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के कक्ष में बैठती हैं तथा प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर भेजना पड़ता है।
Trending Videos

स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1975 में नींदड़ू खास में परिवार कल्याण उपकेंद्र की स्थापना की गई। सेंटर पर हेल्थ असिस्टेंट के तौर पर पहली नियुक्ति ओमप्रकाश की हुई थी। कई वर्ष बाद बतौर एएनएम राजेश कुमारी और मिडवाइफ राशिदा खातून की तैनाती की गई। उपकेंद्र का नाम जच्चा-बच्चा केंद्र हो गया तथा बच्चों और गभर्वती महिलाओं को टीकाकरण के लाभ के अलावा गर्भवती महिलाओं को प्रसव कराने की सुविधा भी मिल गई। मोदी सरकार में आयुष्मान भारत के तहत केंद्र का नाम बदलकर हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर (उपकेंद्र) हो गया। भवन में दो कमरे, एक हॉल कक्ष है और छोटा सा बरामदा है। आधी सदी गुजार चुका स्वास्थ्य उपकेंद्र इस समय जर्जर और खस्ता हालत में है। दरवाजे टूट गए, फर्श खराब है, छत का पलस्तर गिरना शुरू हो गया और टाॅयलेट की स्थिति ठीक नहीं है। भवन का उपयोग नहीं होने के कारण सेंटर के दरवाजों पर तीन साल से ताले लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएनएम रीना कुमारी ने बताया कि उपकेंद्र के भवन की स्थिति जर्जर होने के कारण वह बराबर में बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के कक्ष में बैठती हैं। भवन की बाबत पीएचसी धामपुर के चिकित्साधिकारी एवं नींदड़ू खास के ग्राम प्रधान को अवगत कराते हुए उनसे भवन के पुन:निर्माण का आग्रह किया गया है।
नींदड़ू खास की ग्राम प्रधान अदीबा के पति मोहम्मद राहत, बाजीदपुर-बीरू की प्रधान अरमीना के पति मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन की प्रधान कमरुन्निसा के पति शहाबुद्दीन और नींदड़ू खास के पूर्व प्रधान गुलजार अहमद ने स्वास्थ्य उपकेंद्र के पांच दशक पुराने जर्जर एवं अनुपयोगी भवन को गिराकर अधिक सहूलियतों वाला आधुनिक भवन बनाने की मांग की है।
पीएचसी धामपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अंकित कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन की खस्ताहाल स्थिति की बाबत विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अवर अभियंता के निरीक्षण एवं रिपोर्ट के आधार पर ऐस्टीमेट बनाकर विभाग को भेजा जाएगा। इसके बाद हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का नया भवन बनने की राह आसान हो जाएगी। फिलहाल गर्भवती महिलाओं के प्रसव पीएचसी धामपुर में कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed