{"_id":"6a6f96fb704420dfe5007fe7","slug":"a-leopard-dragged-away-a-german-shepherd-dog-tied-to-a-flour-mill-bijnor-news-c-27-1-bij1007-186615-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आटा चक्की पर बंधे जर्मन शेफर्ड कुत्ते को खींचकर ले गया गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आटा चक्की पर बंधे जर्मन शेफर्ड कुत्ते को खींचकर ले गया गुलदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादराबाद/हल्दौर। गुलदार ने गांव खुशहालपुर में आटा चक्की पर बंधे जर्मन शेफर्ड कुत्ते पर हमलाकर दिया। गुलदार कुत्ते को खींचकर जंगल में ले गया। गांव में बस्ती के बीच गुलदार की आमद से लोगों में दहशत का माहौल है। गुलदार के कुत्ते को खींचकर ले जाने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जो वायरल हो रही है।
गांव खुशहालपुर में गांव निवासी इंद्रपाल सिंह की आटा चक्की है। चक्की पर उनका जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता बंधा हुआ था। शनिवार देर रात गुलदार कुत्ते को खींचकर ले जाने लगा जबकि कुत्ते ने गुलदार से बचने के लिए काफी संघर्ष किया। गुलदार कुत्ते को मुंह में दबाकर जंगल की तरफ ले गया। ग्रामीणों का कहना है कि उनके पशु सड़क किनारे बाहर ही बंधे रहते हैं। पशुओं को निवाला बनाने के चक्कर में वह ग्रामीणों पर भी हमलावर हो सकता है। उन्होंने वन अधिकारियों से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़वाने तथा मार्ग पर रात में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की है। नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा का कहना है कि पंजों के निशान और फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही क्षेत्र में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
हल्दौर के बाटपुरा में गुलदार ने पशु पर किया हमला : गांव बाटपुरा में शनिवार देर रात गुलदार ने गुनीराम शर्मा की पशुशाला में घुसकर वहां बंधे पशु पर हमला कर दिया। पशु के रंभाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। शोर मचाने पर गुलदार खेतों की ओर भाग निकला। घायल पशु का उपचार कराया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर किसान नेता रोहित तोमर ने ग्रामीणों के साथ वन विभाग के रेंजर महेश गौतम को सूचना दी। रोहित तोमर ने बताया कि कई दिनों से गांव और आसपास के क्षेत्रों में गुलदार की गतिविधियां देखी जा रही है। सूचना पर वन विभाग की टीम मनोज कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और गुलदार की निगरानी एवं पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया।