फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Steps taken on the path of faith

Bijnor News: आस्था की डगर पर बढ़े कदम

Mon, 03 Aug 2026 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Steps taken on the path of faith
पैजनियां से कांवड लेकर जाते ​शिवभक्त। संवाद - फोटो : 1
मंडावली/नजीबाबाद। हाईवे पर अब वाहनों का शोर नहीं बल्कि भगवान भोलेनाथ के जयघोष सुनाई दे रहा है। आस्था की डगर पर भगवान भोले की जय-जयकार करते शिवालयों की ओर भक्तों के कदम बढ़ रहे हैं। कांवड़ियों का कहना है कि भोलेनाथ ने दिया उसी से संतुष्ट हैं। बगैर किसी कामना के नि:स्वार्थ कई सालों से सावन मास में भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

सावन मास में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों के जत्थे आस्था और जोश के साथ गुजर रहे हैं। पांव में घुंघरू और जुबान पर बम भोले के बोल के साथ जिधर से भी शिवभक्त गुजरते हैं, वहां का वातावरण शिवमय हो रहा है। सुंदर झांकी और कलश कांवड़ में गंगाजल लेकर शिवभक्त सुख, सुविधा को त्याग कर भगवान भोले नाथ की भक्ति में लीन हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार से गंगाजल लेकर नैनीताल निवासी नंद गोपाल, ऋषभ, सुरेश, मृत्युंजय, हेमलता सुखदेव आदि का जत्था मोटा महादेव मंदिर पहुंचा। नंद गोपाल ने बताया कि भगवान भोले नाथ की कृपा से पिछले आठ साल से निरंतर जत्थे के साथ गंगाजल लाकर सावन की शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते आ रहे हैं। करीब 250 किलोमीटर की यात्रा के दौरान उनके जत्थे को कोई परेशानी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बुलंदशहर से छोटू, हिमांशु, अंकित, कपिल, अभिषेक आदि 11 भोलों का जत्था है। हिमांशु ने बताया कि पिछले पांच सालों से गंगाजल ले जाकर भगवान शंकर का शिवरात्रि पर जलाभिषेक करता आ रहा है।

इस बार भी समय से शिवालय पहुंचकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे। भोले नाथ से कभी कुछ नहीं मांगा, भगवान भोले नाथ दयालु हैं वे अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं। उनके आशीर्वाद से ही इतनी लंबी यात्रा में कोई थकान नहीं होती।

पैजनियां से कांवड लेकर जाते शिवभक्त। संवाद

पैजनियां से कांवड लेकर जाते शिवभक्त। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed