फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The wheels of 57 buses stopped at Dhampur depot, only nine ran.

Bijnor News: धामपुर डिपो में थम गए 57 बसों के पहिए, केवल नाै चलीं

Mon, 03 Aug 2026 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The wheels of 57 buses stopped at Dhampur depot, only nine ran.
धामपुर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मार्ग डायवर्जन के कारण रविवार को दिन भर धामपुर रोडवेज बस डिपों पर बसों का चक्का जाम रहा। बसों के न चलने से आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

66 बसों में केवल नौ बसों का ही संचालन हो पाया। केवल 10 परिचालकों की ही ड्यूटी लगी। बाकी अन्य की ड्यूटी न लगने से कर्मचारी मायूस है। कर्मचारियों में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उन्हें ड्यूटी नहीं दी तो आंदोलन को विवश होंगे। उनका कहना है कि ड्यूटी करेंगे तो सरकार की ओर से तभी उन्हें मानदेय मिलेगा।
विज्ञापन

सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा कठिनाई आम यात्रियों एवं उत्तर प्रदेश रोडवेज परिवहन निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों को हो रही है। तीन दिन पहले प्रशासन द्वारा मार्ग डायवर्ट कर दिए जाने की वजह से धामपुर डिपों की 66 बसों का संचालन थम गया है। इस वजह से अधिकांश बसें रोडवेज डिपो पर खड़ी रही। बसों का चक्का जाम रहने की वजह से आने-जाने वालों को भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविदा परिचालक गजेंद्र सिंह, नौबहार सिंह, निर्भय कुमार, पवन कुमार, गौरव कुमार आदि का कहना है कि बसों के पहिए थमने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। प्रशासन की ओर से सुनवाई नहीं हो रही है। शनिवार के दिन 20 बसों का संचालन हुआ था। रविवार को 66 में केवल नौ बसों का ही संचालन हो सका है। बाकी 130 से ज्यादा कर्मचारियों को ड्यूटी नहीं मिली, जिससे उनमें असंतोष है।

रोडवेज स्टेशन के प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि व्यवस्था को लेकर वह और उनके निगम के अधिकारी खुद परेशान हैं। हर स्तर पर प्रयास करने के बाद भी सफल नहीं हो पा रहे हैं। सबसे अधिक नुकसान निगम के संविदा चालक और परिचालकों को हो रहा है। निगम की आय सात लाख रुपये से घटकर 90 हजार तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed