{"_id":"6a0e032e19783ad18c091666","slug":"a-young-man-climbed-an-electric-pole-to-marry-his-girlfriend-bijnor-news-c-27-1-bij1029-180053-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: प्रेमिका से निकाह की जिद में बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: प्रेमिका से निकाह की जिद में बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक
विज्ञापन
स्योहारा। प्रेमिका से निकाह की जिद को लेकर रेलवे लाइन के हाईटेंशन विद्युत पोल पर चढ़ा युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्योहारा। थाना क्षेत्र के गांव शाफियाबाद में मंगलवार देर रात प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। गांव निवासी एक युवक प्रेमिका से निकाह कराने की जिद में रेलवे लाइन के किनारे लगे हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे तक समझा-बुझाकर युवक को नीचे उतार लिया। बाद में पुलिस ने युवक का शांति भंग में चालान कर दिया।
मंगलवार रात करीब 11 बजे गांव शफियाबाद निवासी समीर पुत्र फुरकान प्रेमिका से विवाद होने के बाद गुस्से में रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देखते ही देखते वह रेलवे लाइन किनारे हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गया। इसके बाद चिल्ला-चिल्लाकर प्रेमिका से निकाह कराने की मांग करने लगा। युवक को जान जोखिम में देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। कोई युवक को नीचे उतरने की सलाह देता नजर आया तो कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाने में जुट गए।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाकर युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। कई बार युवक नीचे उतरने को तैयार हुआ, लेकिन फिर निकाह की जिद पकड़कर खंभे पर बैठ जाता। करीब दो घंटे की मशक्कत, समझाइश और सूझबूझ के बाद पुलिस युवक को सकुशल नीचे उतारने में सफल रही। इसके बाद पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि युवक का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos