सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar after laborer dies due to electric shock

Bijnor News: करंट से मजदूर की मौत के बाद हंगामा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Uproar after laborer dies due to electric shock
विज्ञापन
हीमपुर दीपा। क्षेत्र के गांव उमरी पीर निवासी 65 वर्षीय रमजानी पुत्र सुल्तान की खेत पर काम करने जाते समय टूटे पड़े एचटी लाइन के तार की चपेट में आकर मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों एवं महिलाओं ने पुलिस के गाड़ी के सामने आकर करीब एक घंटे तक शव नहीं उठने दिया। बाद में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण माने।

गांव उमरी पीर निवासी रमजानी बुधवार की सुबह लगभग 6:30 बजे साइकिल से मजदूरी करने के लिए मिठनपुर के जंगल में जा रहा था। चक रोड से निकलते समय पहले से टूटे पड़े एचटी लाइन के तार की चपेट में आ गया। तार में आ रहे करंट की चपेट में आने से रमजानी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जंगल जा रहे ग्रामीणों ने उसे मृत हालत में देखा। सूचना पर एसडीएम चांदपुर नितिन तेवतिया एवं सीओ देश दीपक मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सिसौना बिजलीघर के जेई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि बिजली विभाग की लापरवाही से यह घटना हुई है। यहां काफी समय से बिजली के जर्जर तार बदले नहीं गए। आरोप है कि एचटी लाइन के स्थान पर बिजली विभाग अर्थिंग वाला लोहे का तार प्रयोग कर रहा है, जो मानक के अनुरूप नहीं है। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ कार्रवाई करने एवं मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही पुलिस ने शव को गाड़ी में रखने का प्रयास किया तो गुस्साए ग्रामीण और महिलाओं ने शव को नहीं उठाने दिया। वे विरोध करते हुए गाड़ी के सामने आकर खड़े हो गए। काफी देर बाद अधिकारियों के आश्वासन पर शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा सका।
विज्ञापन
Trending Videos

मौके पर मौजूद कपिल त्यागी, जुल्फकार, अंजार खान, वकील अहमद, शब्बन, शब्बू, कफीलुद्दीन आदि ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विद्युत सब स्टेशन सिसौना के जेई को इस बाबत शिकायत की, लेकिन एचटी लाइन में मानक के अनुरूप तार नहीं लगाया गया। इसके चलते तार टूटने से घटना घटित हुई। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से शीघ्र जर्जर तार बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed