सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A young man hanged himself to death due to a love affair and family dispute.

Bijnor News: प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद में युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
A young man hanged himself to death due to a love affair and family dispute.
विज्ञापन
नहटौर। गांव डूडा खेड़ी निवासी अंकुल सैनी (25) पुत्र राकेश कुमार ने परिजनों से हुए विवाद के बाद अपने खेत में खड़े आम के पेड़ से कपड़े का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। बताया गया कि उसका एक विवाहिता से प्रेम प्रसंग था, जिसके चलते परिजनों से उसका विवाद रहता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos

ग्रामीणों ने बताया कि अंकुल का करीब एक वर्ष से गांव की ही एक विवाहिता से प्रेम प्रसंग था। दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े हुए थे और कुछ समय से हरिद्वार में रहकर काम कर रहे थे। इसी बात को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया गया कि बुधवार शाम अंकुल विवाहिता को साथ लेकर घर पहुंचा था और परिजनों से संपत्ति में हिस्सा मांग रहा था, लेकिन परिजनों ने हिस्सा देने से इन्कार कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह भी उसने परिवार से बातचीत की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद वह घर से चला गया और कुछ देर बाद उसका शव खेत में पेड़ से लटका मिला। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed