पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A young man returning home after selling ice cream died in a road accident.

Bijnor News: आइसक्रीम बेचकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 29 Jun 2026 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
A young man returning home after selling ice cream died in a road accident.
झालू/हल्दौर। बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे पर गांव अम्हेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय के निकट रविवार की देर शाम साइकिल सवार युवक जमील (18) की को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव अम्हेड़ा निवासी जमील (18) पुत्र अब्दुल्ला साइकिल पर आइसक्रीम बेचने का काम करता था। शनिवार शाम वह गांवों में आइसक्रीम बेचने के बाद घर लौट रहा था। रात करीब आठ बजे जैसे ही वह गांव के प्राथमिक विद्यालय के निकट पहुंचा, तभी बिजनौर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल जमील की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed