पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A young man was stabbed to death for refusing to work.

Bijnor News: मजदूरी से मना करने पर युवक को चाकू घोंपकर मार डाला

Mon, 29 Jun 2026 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
A young man was stabbed to death for refusing to work.
मंडावर के ग्राम कोहरपुर में युवक की हत्या पर गमजदा माता पिता। संवाद
मंडावर । चचेरे भाई के साथ कोल्ड ड्रिंक पीने जा रहे गांव कोहरपुर निवासी बिट्टू (23) की रविवार सुबह साढ़े नौ बजे चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने खेतों में मजदूरी करने से मना करने पर हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही सुरेंद्र और उसके पुत्र अनिल व नीटू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंडावर-बालावाली मार्ग पर एक घंटे तक जाम लगाया, जिसे बाद में पुलिस के आश्वासन पर खोल दिया गया।
विज्ञापन

पिता चरन सिंह के अनुसार उनका पुत्र बिट्टू अपने चचेरे भाई आशु के साथ कोल्ड ड्रिंक पीने दुकान पर गया था। रास्ते में गांव के ही सुरेंद्र, उसके पुत्र अनिल और नीटू से उसे रोक लिया। आरोप है कि वे बिट्टू से अपने खेतों में मजदूरी कराना चाहते थे लेकिन वह मना करता था। इसी मामले को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। पिता ने बताया कि बिट्टू ने उनके खेतों पर मजदूरी करने से मना कर दिया। इससे आग बबूला हुए दोनों युवकों ने बिट्टू को पकड़ लिया और पिता सुरेंद्र ने उसके सीने में चाकू घोंप दिया। लहूलुहान बिट्टू जमीन पर गिर गया और हमलावर मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बिट्टू को जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बिट्टू अपने परिवार में चार भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था। वह खादर क्षेत्र में मजदूरी करने जाता था। मृतक के पिता चरन सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने गांव के पास मंडावर-बालावाली मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को ई-रिक्शा में डालकर दयालवाला तक लाया दोस्त
घायल बिट्टू को मौके पर पहुंचा उसका दोस्त आकाश ई-रिक्शा में लिटाकर दयालवाला गांव तक लेकर आया। इसके बाद एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर आकाश ने बताया कि बिट्टू बार-बार उसे बचा लेने की गुहार लगा रहा था लेकिन वह कुछ नहीं कर सका।
नौ माह पहले भी किया था हमला
मृतक बिट्टू की मां ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि अक्तूबर 2025 में भी आरोपी सुरेंद्र ने बिट्टू पर हमला किया था। उस समय भी मजदूरी नहीं करने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद सुरेंद्र ने चाकू से बिट्टू के पैर पर हमला किया था। उस समय पुलिस ने मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई की थी।

आए दिन लोगों से गाली गलौच करता था सुरेंद्र
पुलिस की जांच में भी सामने आया कि आरोपी सुरेंद्र आए दिन लोगों से गाली गलौच करता था। गांव के कुछ लोग उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताते हैं।

आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीम दबिश दे रहीं है। गिरफ्तारी होने के बाद ही हत्या की वजह साफ हो पाएगी। अनैतिक संबंध के बिंदु पर भी जांच चल रही है। अक्तूबर में झगड़ा हुआ था, तब मुचलका पाबंद की कार्रवाई कर दी गई थी।....अभय कुमार पांडेय, सीओ सिटी

मंडावर के ग्राम कोहरपुर में युवक की हत्या पर गमजदा माता पिता। संवाद

मंडावर के ग्राम कोहरपुर में युवक की हत्या पर गमजदा माता पिता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed