सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Administration's bulldozer runs on six illegal colonies

Bijnor News: छह अवैध काॅलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer runs on six illegal colonies
विज्ञापन
नगीना। तहसील प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को छह अवैध काॅलोनियों पर बुलडोजर चलवाकर निर्माण को ध्वस्त कराया।
Trending Videos

एसडीएम विजय शंकर के निर्देशन में प्रशासन व विनियमित क्षेत्र की संयुक्त टीम द्वारा अवैध काॅलोनियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। नायब तहसीलदार अजब सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान हुई कार्रवाई के बारे में विनियमित क्षेत्र के जेई एन के सिंह ने बताया कि पहाड़ी दरवाजा में स्थित अदनान, मोहल्ला चौधराना में स्थित सरफराज व अयाज, नूरसराय में स्थित जफरुल इस्लाम, मोहल्ला चतर भोजपुर में स्थित हाजी इसरार व नहटौर मार्ग पर स्थित मनोज कुमार के द्वारा विकसित की जा रही कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अवैध काॅलोनी विकसित करने वाले लोगों को पूर्व में कई बार नोटिस दिए गए थे लेकिन उनके द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर व नक्शा पास आदि के कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए थे। उधर एसडीएम विजय शंकर ने बताया कि बताया कि रेलवे व नहर की जमीनों पर जिन लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है, उन्हें भी चिह्नित किया जा चुका है। शीघ्र ऐसे लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed