सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Couple arrested for using fake documents to secure jobs

Bijnor News: फर्जी दस्तावेजों से नौकरी दिलाने में दंपती गिरफ्तार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Couple arrested for using fake documents to secure jobs
विज्ञापन
स्योहारा। दिल्ली साइबर क्राइम थाना बदरपुर की टीम ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर अस्पतालों में नौकरी दिलाने के मामले में स्योहारा के मोहल्ला मिल्कियान निवासी फिजा उर्फ अस्मत आरा और उसके पति अदनान को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कई फर्जी दस्तावेज, मुहर, मोबाइल, लैपटॉप और नकदी बरामद की गईं हैं।
Trending Videos

टीम मंगलवार को नगर के मोहल्ला मिल्कियान में पहुंची तो वहां अफरातफरी मच गई। टीम ने कई घरों में छापे मारते हुए चार घंटे तक छानबीन की। जांच के दौरान पुलिस ने असली आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पकड़े गए दंपती के पास से पुलिस ने 50 से अधिक फर्जी दस्तावेज, कई मुहरें, मोबाइल फोन, लैपटॉप और नकदी बरामद की है। बताया गया कि आरोपी दंपती दिल्ली के एक नामी अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूलते थे। इसके लिए वे फर्जी नियुक्तिपत्र तैयार कर देते थे। शिकायत मिलने पर दिल्ली साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ दिल्ली में पहले से एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। महिला आरोपी हाल ही में जमानत पर रिहा हुई थी। उनके द्वारा चिकित्सकों से 20 से 50 लाख रुपये तक की ठगी करने की भी जानकारी सामने आई है। सूचना मिलने पर सीओ अभय कुमार पांडेय भी थाने पहुंचे और दोनों आरोपियों से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि एक महिला द्वारा ठगी का मामला है। महिला पर कई लोगों से मोटी रकम लेकर फर्जी तरीके से नौकरी के दस्तावेज तैयार करने के संबंध में दिल्ली साइबर क्राइम टीम स्योहारा आई थी। महिला व उसके पति को साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed