{"_id":"69d7298c92ebcee80e056ae0","slug":"bijnor-student-ragging-in-medical-college-disciplinary-action-taken-against-11-students-know-what-punishmen-2026-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: मेडिकल कॉलेज में छात्र की रैगिंग, 11 सीनियर्स पर हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई, जानें क्या मिली सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: मेडिकल कॉलेज में छात्र की रैगिंग, 11 सीनियर्स पर हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई, जानें क्या मिली सजा
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 09 Apr 2026 09:52 AM IST
विज्ञापन
सार
महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एक छात्र की रैगिंग का मामला सामने आया है। ये छात्र एमबीबीएस प्रथम वर्ष का है। कॉलेज की ओर से आरोपी छात्रों पर जुर्माना लगाने और निलंबन की कार्रवाई की गई है।
रैगिंग। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
बिजनौर का महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय छात्र की रैगिंग को लेकर चर्चाओं में है। मेडिकल कॉलेज में एक महीने पहले एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र से रैगिंग का मामला संज्ञान में आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने 11 छात्रों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
Trending Videos
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय सत्र की पढ़ाई शुरू हो चुकी है। अब यहां प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। जिले के ही नहीं, बल्कि दूसरे जिले और प्रदेश के छात्र भी यहां पढ़ाई कर रहे हैं। सीनियर छात्रों के द्वारा जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग के मामले सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र ने एनएमसी की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर रैगिंग की शिकायत की। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने रैगिंग के आरोप में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के 11 छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की। इनमें एक छात्र पर 10 हजार रुपये जुर्माना व छह सप्ताह का निलंबन, एक छात्र पर 10 हजार रुपये जुर्माना व चार सप्ताह का निलंबन, एक छात्र को पांच हजार रुपये जुर्माना व दो सप्ताह का निलंबन और आठ छात्रों को दो सप्ताह के निलंबन की सजा दी गई है।
ये भी देखें...
UP: पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम कर रहा मेरठ का आकिब, दुबई से ही वेस्ट यूपी के कई युवाओं को बना चुका गुर्गा
ये भी देखें...
UP: पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम कर रहा मेरठ का आकिब, दुबई से ही वेस्ट यूपी के कई युवाओं को बना चुका गुर्गा
ये बोले प्राचार्य
छात्र की रैगिंग का मामला एक माह पुराना है। इस मामले में रैगिंग करने वाले छात्रों पर कार्रवाई की जा चुकी है। सभी संबंधित छात्रों के अभिभावकों को बुलाकर काउंसलिंग कराई गई थी। कॉलेज प्रशासन की कार्रवाई से पीड़ित छात्र और उनके अभिभावक संतुष्ट हैं।
-तुहीन वशिष्ट, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
छात्र की रैगिंग का मामला एक माह पुराना है। इस मामले में रैगिंग करने वाले छात्रों पर कार्रवाई की जा चुकी है। सभी संबंधित छात्रों के अभिभावकों को बुलाकर काउंसलिंग कराई गई थी। कॉलेज प्रशासन की कार्रवाई से पीड़ित छात्र और उनके अभिभावक संतुष्ट हैं।
-तुहीन वशिष्ट, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर