{"_id":"6a835d96ca39f29f03031eb7","slug":"admissions-to-llb-and-llm-programs-will-be-based-on-an-entrance-exam-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-187852-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: एलएलबी, एलएलएम में प्रवेश परीक्षा के आधार पर होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: एलएलबी, एलएलएम में प्रवेश परीक्षा के आधार पर होंगे दाखिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एलएलबी, एलएलएम और एमएड में प्रवेश के लिए आवेदन अंतिम तिथि 17 अगस्त थी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद से संबद्ध महाविद्यालयों में एलएलबी, एलएलएम और एमएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त रही। अब एलएलबी, एलएलएम और एमएड पाठ्यक्रमों में छात्र-छात्राओं के दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार होंगे।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश द्विवेदी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा अगस्त के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। इसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन एवं प्रवेश संबंधी नियमों की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट और समर्थ पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से परीक्षा तिथि की जानकारी के लिए वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहने को कहा है।
विश्वविद्यालय के अनुसार समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने के लिए 150 रुपये पंजीकरण शुल्क और 800 रुपये प्रवेश परीक्षा शुल्क समेत कुल 950 रुपये निर्धारित किए गए हैं। बताया कि अनुदानित केजीके स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरादाबाद में संचालित तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। सीमित सीटों के कारण संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित एलएलएम और एमएड पाठ्यक्रमों के लिए भी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में एलएलबी प्रवेश एवं पंजीकरण के संबंध में सूचना अलग से जारी की जाएगी।