सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   After investigation of the statement, an FIR will be registered against the inspector.

Bijnor News: बयान की जांच के बाद होगी दरोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
After investigation of the statement, an FIR will be registered against the inspector.
विज्ञापन
धामपुर। महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में पुलिस की ओर से अभी तक दरोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। सीओ अभय कुमार पांडे का कहना है कि पीड़ित महिला के रविवार को बयान दर्ज हो गए हैं। बयानों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने और दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होने पर पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
Trending Videos


सीओ ने बताया कि जब तक महिला के दर्ज बयानों की जांच पूरी नहीं होती। तब तक दरोगा के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई होना संभव नहीं है। गौरतलब है कि पांच मई की देर रात को धामपुर में क्षत्रियनगर स्थित आश्रम पर पुलिस कोतवाली में तैनात कस्बा इंचार्ज ब्रह्मपाल गिरी ने आश्रम में परिवार के साथ रहने वाली एक महिला से छेड़खानी की थी। शोर मचाने पर महिला के परिवार वालों ने दरोगा की पिटाई की थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस इस मामले में दो लोगों गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है। गंभीर रूप से घायल दरोगा का बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीओ का कहना है कि दरोगा की हालत अभी सामान्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस मामले में राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन ने रविवार को धामपुर पहुंचकर पीड़ित महिला के बयान अपने समक्ष सीओ कार्यालय में दर्ज कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed