सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The gate of Syohara-Nurpur road may remain closed till May 14.

Bijnor News: स्योहारा-नूरपुर मार्ग का फाटक 14 मई तक रह सकता है बंद

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The gate of Syohara-Nurpur road may remain closed till May 14.
विज्ञापन
स्योहारा। स्योहारा-नूरपुर रोड स्थित रेलवे फाटक संख्या 446/बी पर चल रहे ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पहले रेलवे विभाग की ओर से 11 मई की शाम छह बजे तक फाटक बंद रखने का नोटिस जारी किया गया था। अब मरम्मत कार्य में अपेक्षा से अधिक समय लगने के कारण फाटक 13 और 14 मई तक भी बंद रहने की संभावना जताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 14 मई की शाम तक फाटक खोले जाने की उम्मीद है।
Trending Videos

रेलवे किमी 1445/04-06 पर स्थित इस फाटक के पास ट्रैक के स्लीपर और रेल काफी जर्जर हो चुके थे, जिससे रेल संचालन की सुरक्षा प्रभावित हो रही थी। रेलवे विभाग ने ट्रैक मरम्मत और स्लीपर बदलने का कार्य शुरू कराया है। हालांकि मरम्मत कार्य लंबा खिंचने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक दिक्कत ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था को लेकर सामने आ रही है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जिन मार्गों से यातायात डायवर्ट किया गया है, वहां किसी प्रकार के संकेतक या सूचना बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में अनजान वाहन चालक सीधे रेलवे फाटक तक पहुंच रहे हैं और फाटक बंद मिलने पर उन्हें लौटना पड़ रहा है।
फाटक बंद होने के कारण लोगों को शुगर मिल के पास स्थित रेलवे फाटक संख्या 445/बी और ईदगाह बिरामपुर स्थित फाटक संख्या 447/सी होकर गुजरना पड़ रहा है। सामान्यतः करीब 300 मीटर की दूरी तय करने वाले लोगों को अब तीन से चार किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने रेलवे और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए जल्द उचित संकेतक लगाने और कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed