सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP workers stage protest at MP's residence for the second day

Bijnor News: सांसद के आवास पर दूसरे दिन भी भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
BJP workers stage protest at MP's residence for the second day
विज्ञापन
धामपुर। नगीना विधानसभा क्षेत्र की भाजपा महिला कार्यकर्ता मंगलवार को दूसरे दिन भी धामपुर के गांव जैतरा में नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर आजाद के आवास पर एकत्र हुई और कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों के नेताओं सबक सिखाया जाएगा।
Trending Videos

प्रदेश महिला मोर्चे की महामंत्री आरएसएम डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रश्मि शर्मा रावल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जिला मंत्री योजना गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं सवेरे 10 बजे सांसद आवास पर एकत्र हुईं और वहां धरना देकर सांसद को महिला विरोधी करार दिया। जिला मंत्री योजना गुप्ता ने कहा कि संसद में महिला आरक्षण के विरोध में विपक्षी सांसदों ने विरोध किया था। इन जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं के खिलाफ अपनी मानसिकता का प्रदर्शन किया है। यह लोग नहीं चाहते कि आधी आबादी को संसद में प्रतिनिधित्व मिले। प्रदेश महामंत्री डॉ. रश्मि शर्मा रावल ने कहा कि आज पूरे देश की महिलाएं विपक्षी नेताओं की मानसिकता को समझ विरोध कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रजनी कालरा, मनीषा सैनी, इंदु ठुकराल, सरिता विश्नोई, अनीता चौहान, मोनिका कालरा, लक्ष्मी देवी, शानू रजपूत, राजवाला, मानसी आदि शामिल रहीं। नगर महामंत्री नागेश्वर दयाल गहलौत, पूर्व मंत्री यशवीर गीतम ने बताया कि नगीना लोकसभा में पांच विधानसभाएं शामिल हैं। सभी विधानसभाओं की महिलाएं सांसद आवास पर पहुंच कर सवेरे 10 बजे से शाम के पांच तक घेराव कर प्रदर्शन करेंगी। बुधवार को नजीबाबाद विधानसभा की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed