{"_id":"6a037aac82fb819b520fcbe7","slug":"forest-departments-flying-squad-seized-100-quintals-of-wood-bijnor-news-c-27-1-bij1007-179330-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: वन विभाग के उड़नदस्ते ने पकड़ी 100 क्विंटल लकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: वन विभाग के उड़नदस्ते ने पकड़ी 100 क्विंटल लकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कादराबाद। मुरादाबाद वन विभाग के उड़नदस्ते ने गांव रसूलपुर आबाद में नवनिर्मित ओवरहेड टैंक परिसर से करीब 100 क्विंटल कीमती लकड़ी बरामद की है। लकड़ियों को परिसर में लगे सोलर पैनलों के नीचे रखा गया था जबकि कुछ लकड़ियां परिसर के बाहर भी रखी हुईं थीं।
मंगलवार को मुरादाबाद से वन विभाग का उड़नदस्ता मुरादाबाद से गांव रसूलपुर आबाद पहुंचा। यहां टीम ने लकड़़ी कारोबारी अनीस के पड़ाव पर छापेमारी करते हुए खैर, शीशम, सागौन आदि की लकड़ी बरामद की। रसूलाबाद में निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक के परिसर से लकड़ियों का जखीरा बरामद किया गया है। इसके अलावा परिसर के बाहर भी काफी लकड़ियां पड़ी थीं। श्रमिकों की मदद से वनकर्मियों ने लकड़ी को ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में भरवाकर कब्जे में ले लिया।
चर्चा है कि क्षेत्र में प्रतिबंधित लकड़ियों के कटान का कार्य जारी है। चार दिन पूर्व डीएम जसजीत कौर ने क्षेत्र में निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक व उनसे संबंधित कार्यों की प्रगति का कई स्थानों पर निरीक्षण किया था। इसके बाद भी संबंधित अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया और ओवरहेड टैंक परिसर में पड़ी लकड़ियों पर ध्यान नहीं दिया। ग्राम प्रधान के घर से मात्र 200 मीटर की दूरी पर पेड़ों के लट्ठे जमा किए हुए थे जबकि ग्राम प्रधान के पति ने मामले से अनभिज्ञता जताई। वन विभाग के एसडीओ अंशुमन मित्तल ने बताया कि मामले में वन अपराध घोषित कर दिया गया है। इसकी जांच की जा रही है।
Trending Videos