{"_id":"6a02307eb43d993d6a0e13a3","slug":"an-industrial-corridor-will-be-built-on-12000-bighas-of-land-in-bijnor-bijnor-news-c-27-1-bij1027-179302-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर में 12 हजार बीघा जमीन पर बनेगा एक औद्योगिक गलियारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर में 12 हजार बीघा जमीन पर बनेगा एक औद्योगिक गलियारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-जमीन का सर्वे करने के लिए यूपीसीडा ने प्रशासन को भेजा पत्र
-यूपीडा ने पहले ही 1000 हेक्टेयर में औद्योगिक गलियारा विकसित करने को जमीन की चिह्नित
- बिजनौर में दो औद्योगिक गलियारे विकसित होने से विकास को लगेंगे पंख
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। वह दिन दूर नहीं, जब बिजनौर को विकास के पंख लगेंगे। जी हां, जिले में अब एक और औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा। इसके लिए 12 हजार बीघा जमीन चिह्नित करने के लिए यूपीसीडा ने प्रशासन को पत्र भेजा है। उपयुक्त जमीन चिन्हित करने के लिए तहसील प्रशासन सर्वे कर रहा है।
बिजनौर में अभी तक औद्योगिक गलियारा नहीं है। यही वजह है कि अभी तक बिजनौर में विकास की रफ्तार धीमी है। लेकिन अब तेजी से विकास होगा। क्योंकि, यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की ओर से बिजनौर तहसील में 1000 हेक्टेयर में औद्योगिक गलियारा विकसित करने की मुहर लग गई है। इसी बीच अब यूपीसीडा (उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण) ने बिजनौर में औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए करीब 12 हजार बीघा जमीन चिह्नित करने को पत्र भेजा है। जिसके बाद से सभी तहसीलों में जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
-- - जमीन चिह्नित करने के लिए एडीएम न्यायिक को बनाया नोडल
यूपीसीडा की ओर से औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाना है। इसके लिए जमीन चिह्नित कराने को लेकर एडीएम न्यायिक को नोडल बनाया गया है। वह सभी तहसीलों में सर्वे कराकर उपयुक्त जमीन प्रस्ताव यूपीसीडा को भेजेंगे।
-- चांदपुर क्षेत्र में औद्योगिक गलियारा विकसित होने की प्रबल संभावना
शामली गोरखपुर एक्सप्रेसवे के पास यूपीडा की ओर से औद्योगिक गलियारा विकसित करने को बिजनौर तहसील में जमीन उपयुक्त मान ली गई है। जिसके चलते अब यूपीसीडा की ओर से गंगा एक्सप्रेसवे के पास चांदपुर क्षेत्र में औद्योगिक गलियारा विकसित करने की प्रबल संभावना है। हालांकि, अभी प्रशासन की टीम सभी तहसीलों में जमीन का सर्वे कर रही है।
-- यूपीडा को सात गांवों में मिली औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन
यूपीडा की टीम अप्रैल में निरीक्षण कर उपयुक्त जमीन पर मुहर लग गई है। औद्योगिक गलियारा बिजनौर तहसील के सात गांवों में विकसित होगा। इसके लिए गांव यूसुफाबाद, पवार खुर्द, खाना पट्टी, गजरौला अचपल, स्वाहेड़ी बुजुर्ग, उलकपुर, मुंढाला में औद्योगिक गलियारे के लिए पर्याप्त 1000 हेक्टेयर जमीन उपयुक्त मानी है।
-- बिजनौर में दो औद्योगिक गलियारे विकसित होने से मिलेगा ये फायदा
-बिजनौर में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
-क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी
-व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा
-सड़क, परिवहन, लॉजिस्टिक्स और गोदाम जैसी आधारभूत सुविधाओं का विकास होगा
-उद्योगों के आने से सरकार को कर के रूप में अधिक राजस्व मिलेगा
-रोजगार और सुविधाएं बढ़ने से जीवन स्तर होगा बेहतर
-- जिले में अभी सिर्फ छह औद्योगिक आस्थान
बिजनौर में दो बड़े और चार छोटे औद्योगिक आस्थान हैं। बिजनौर और नगीना में बड़े औद्योगिक आस्थान हैं। जबकि, नजीबाबाद, नहटौर, जलीलपुर, नूरपुर में छोटे औद्योगिक आस्थान स्थापित हैं। जिले में दो औद्योगिक गलियारे विकसित होने से बिजनौर के विकास को गति मिलेगी।
-- वर्जन::
यूपीसीडा ने औद्योगिक गलियारा विकसित करने को 12 बीघा जमीन जमीन चिह्नित करने का पत्र भेजा है। जमीन का सर्वे कराया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी एडीएम न्यायिक को सौंपी गई है। - जसजीत कौर, डीएम, बिजनौर
Trending Videos