सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Delhi Police Head Constable Killed in Eastern Peripheral Expressway Accident, FIR Registered

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे हादसा: दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत, अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज

Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Wed, 13 May 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

 बागपत के खेकड़ा के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अरुण कुमार की मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Delhi Police Head Constable Killed in Eastern Peripheral Expressway Accident, FIR Registered
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत जनपद खेकड़ा क्षेत्र स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अरुण कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Trending Videos

यह भी पढ़ें: UP: चंद्रशेखर बोले- मेरठ की सातों सीटों पर लड़ेंगे चुनाव; बाबर चौहान समेत सपा-बसपा के कई नेता आसपा में शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी कार्य से जा रहे थे अरुण कुमार
मृतक के भाई आकाश, निवासी जमालपुर गांव (जनपद हापुड़) ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई अरुण कुमार दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे और 10 मई को सरकारी कार्य से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान खेकड़ा के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच
जांच अधिकारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वाहन और चालक की पहचान करने के लिए जांच कर रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed