सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Former MP Bharatendra Singh Travels by Roadways Bus to Najibabad, Promotes Fuel Conservation

Bijnor: रोडवेज बस में सफर करते दिखे पूर्व सांसद, नजीबाबाद तक किया आम यात्रा, ईंधन बचत का दिया संदेश

Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Wed, 13 May 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार

बिजनौर में पूर्व सांसद भारतेन्द्र सिंह ने सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और ईंधन बचत का संदेश देने के लिए रोडवेज बस से नजीबाबाद तक यात्रा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से सादगी और जिम्मेदारी का उदाहरण प्रस्तुत करने की अपील की।

Former MP Bharatendra Singh Travels by Roadways Bus to Najibabad, Promotes Fuel Conservation
पूर्व सांसद ने बस में किया सफर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 बिजनौर में पूर्व सांसद भारतेन्द्र सिंह ने बुधवार को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर लोगों को ईंधन बचत और सादगी का संदेश दिया। वह जिलाधिकारी कार्यालय से रिक्शा द्वारा बस अड्डे पहुंचे और वहां से नजीबाबाद जाने वाली रोडवेज बस में टिकट लेकर सामान्य यात्रियों की तरह सफर किया।

Trending Videos


पूर्व सांसद की यह पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य आम जनता को सार्वजनिक परिवहन के उपयोग के लिए प्रेरित करना है।

यह भी पढ़ें:UP: चंद्रशेखर बोले- मेरठ की सातों सीटों पर लड़ेंगे चुनाव; बाबर चौहान समेत सपा-बसपा के कई नेता आसपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

तेल संकट की आशंका के बीच बचत का संदेश
पूर्व सांसद भारतेन्द्र सिंह ने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध जैसी स्थिति बनने से वैश्विक स्तर पर तेल संकट गहराने की आशंका है। ऐसे समय में जनप्रतिनिधियों को आगे आकर ईंधन बचत और सार्वजनिक वाहनों के उपयोग का संदेश देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आम जनता अपने जनप्रतिनिधियों से सादगी और जिम्मेदारी की अपेक्षा करती है। जब जनप्रतिनिधि स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करेंगे, तभी लोग भी उनका अनुसरण करेंगे।

काफिले सीमित रखने की भी अपील
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों से अपने काफिले सीमित रखने तथा अनावश्यक वाहनों के प्रयोग से बचने की अपील की है। अधिक वाहनों के काफिले से मतदाता प्रभावित नहीं होता। उन्होंने लोगों से रसोई गैस और ईंधन के उपयोग में भी किफायत बरतने की अपील की।

विपक्ष पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप
पूर्व सांसद ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल जनता को जागरूक करना है, लेकिन विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर दुष्प्रचार की राजनीति कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed