पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Angry family members created ruckus in the hospital after the death of the pregnant woman.

Bijnor News: प्रसूता की मौत पर गुस्साए परिवार वालों ने अस्पताल में किया हंगामा

Mon, 29 Jun 2026 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Angry family members created ruckus in the hospital after the death of the pregnant woman.
धामपुर में मृतक महिला आरती की नवजात बच्ची को दूध पिलाती हेड कॉन्स्टेबल परवीना चौधरी। संवाद
धामपुर। मोहल्ला लक्ष्मी नगर में संचालित सांई हॉस्पिटल में प्रसूता आरती देवी (26) की मौत हो गई। पर गुस्साए परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इस पर डाक्टर स्टाफ सहित अस्पताल से भाग निकले। परिजन पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते थे, जिसे लेकर उनकी पुलिस से काफी देर तक नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

स्योहारा थाने क्षेत्र के गांव मुकुरपुरी निवासी मृतक महिला के पति नितिन कुमार, बहन रविता रानी ने बताया कि आरती को प्रसव पीड़ा होने पर धामपुर के सांई अस्पताल में शनिवार की सुबह 10 बजे भर्ती कराया। डॉक्टर कुलदीप सिंह ने स्टाफ के साथ रात के 11:00 बजे महिला का ऑपरेशन कर दिया। महिला ने ऑपरेशन से बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद आरती की हालत बिगड़ गई। डाक्टरों से सही से इलाज को कहा तो वह और आक्रोशित हो गए। रविवार सवेरे डाक्टरों ने उसे रेफर करने का प्रयास किया। करीब 5:00 बजे आरती की मौत हो गई। नवजात बच्ची की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

घटना के बाद अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल का सारा स्टाफ मौके से भाग निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास किया तो परिजन नवजात शिशु को लेकर गाड़ी को रोकने का प्रयास करने लगे। बच्ची को सड़क पर रख प्रदर्शन किया। पुलिस ने अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर डाक्टर कुलदीप कुमार ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उपचार में कोई लापरवाही नहीं बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के बाहर बोर्ड कुछ और अंदर कुछ
बताया गया कि हॉस्पिटल का संचालन डॉक्टर कुलदीप कुमार कर रहे है, जो बीएससी बीएएमएस जनरल फिजिशियन है। अस्पताल के बाहर जो बोर्ड लगा है उसे पर डॉक्टर शबीना खान एमबीबीएस एमएस, डॉक्टर नवाब खान बीएएमएस और डॉक्टर रिहान अहमद एमबीबीएस लिखा हुआ है। लेकिन यह डॉक्टर कभी भी अस्पताल में मरीजों का उपचार करने के लिए नहीं आते। अस्पताल के भीतर लगे बोर्ड पर अन्य डाक्टरों का नाम लिखा है।

इंटर पास चला रहा मेडिकल स्टोर
अस्पताल में योग्य फार्मासिस्ट भी नहीं है। टीचर्स कॉलोनी निवासी देव कुमार का कहना है कि वह अस्पताल में दो साल से मेडिकल पर फार्मासिस्ट का काम कर रहा है। उसके पास अभी फार्मासिस्ट का डिप्लोमा नहीं है। डॉक्टर कुलदीप कुमार उसे तीन हजार रुपये महीना वेतन देते हैं।




जांच बैठा दी गई, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
सीएमओ कौशलेंद्र कुमार राणा का कहना है कि मामले के संज्ञान में आने के बाद जांच बैठा दी गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई होगी।

धामपुर में मृतक महिला आरती की नवजात बच्ची को दूध पिलाती हेड कॉन्स्टेबल परवीना चौधरी। संवाद

धामपुर में मृतक महिला आरती की नवजात बच्ची को दूध पिलाती हेड कॉन्स्टेबल परवीना चौधरी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed