सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: A female student was electrocuted and died on the spot while hanging clothes to dry on an iron wire

Bijnor: लोहे के तार पर सुखाने के लिए कपड़े डाल रही छात्रा को लगा करंट, मौके पर मौत, एक किशोरी को भी लगा झटका

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 14 Jun 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार

अफजलगढ़ में 16 साल की किशोरी दिव्या स्नान करने के बाद लोहे के तार पर गीले कपड़े सुखा रही थी। कहीं से अर्थिंग के कारण तार में करंट दौड़ रहा था। करंट का तेज झटका लगने पर दिव्या की मौत हो गई। 

Bijnor: A female student was electrocuted and died on the spot while hanging clothes to dry on an iron wire
दिव्या की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लोहे के तार पर सूखने के लिए कपड़े डाल रही कक्षा दस की छात्रा दिव्या (16) पुत्री योगेश्वर निवासी पुराना कालागढ़ की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। घर में कहीं से अर्थिंग या अन्य किसी कारण से लोहे के तार में करंट आ गया। बचाने आई एक अन्य किशोरी को भी करंट का झटका लगा। वह किसी तरह बाल-बाल बच गई।

 

पुराना कालागढ़ में यह हादसा हुआ। परिजनों ने बताया कि दिव्या रविवार की दोपहर स्नान करने के बाद घर में बंधे तार पर कपड़े सुखाने के लिए डाल रही थी। तार में करंट आ रहा था। वह करंट की चपेट में आकर नीचे जा गिरी। वहीं तार भी टूटकर गिर गया। दिव्या को आंगन में पड़ा देख घर पर मौजूद एक अन्य किशोरी करीना जब उसकी ओर बढ़ी तो उसे भी करंट का झटका लगा। करीना ने पीछे हटकर शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरसुनकर अन्य परिजन उधर दौड़ पड़े। करंट फैलने का पता चलते ही घर की मेन लाइन बंद की गई। परिजन आनन-फानन दिव्या को सीएचसी लेकर पहुंचे। फार्मासिस्ट मनोज शर्मा ने किशोरी को बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। किशोरी का एक बड़ा व एक छोटा भाई है। वह हाईस्कूल की छात्रा थी। घटना से परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। परिजनों ने बताया कि लोहे का तार दीवार में बंधा था। किसी प्रकार दीवार में करंट आने से तार में करंट फैला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed