सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Car Mechanic Dies by Suicide After Alleged Affair Exposed, Body Found Hanging

Bijnor: पेड़ से लटका मिला कार मैकेनिक का शव, महिला से संबंधों की चर्चा; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 06 Mar 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार

बिजनौर के घासीवाला गांव में 25 वर्षीय कार मैकेनिक सागर सरदार का शव पेड़ से लटका मिला। गांव में महिला से कथित प्रेम संबंध उजागर होने के बाद आत्महत्या की चर्चा है, जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bijnor Car Mechanic Dies by Suicide After Alleged Affair Exposed, Body Found Hanging
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र के घासीवाला गांव में 25 वर्षीय कार मैकेनिक सागर सरदार का शव ग्राम समाज की जमीन पर खड़े एक पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


महिला से संबंधों को लेकर गांव में हुई थी पंचायत
गांव में चर्चा है कि सागर सरदार के गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम संबंध हो गए थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इन संबंधों का भेद खुल गया था, जिसके बाद गांव में पंचायत भी बुलाई गई थी। ग्रामीणों ने युवक को ऐसे संबंधों से दूर रहने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UPSC Result: डीयू से पढ़ीं, IAS बनने का था सपना, तीसरे प्रयास में पाई नौंवी रैंक, आस्था ने बताया सफलता का राज

युवक खुद भी था शादीशुदा
बताया जा रहा है कि मृतक सागर सरदार पहले से शादीशुदा था। दूसरी महिला से संबंधों की बात सामने आने के बाद गांव में विवाद और सामाजिक दबाव बढ़ गया था। इसी बीच उसका शव पेड़ से लटका मिलने के बाद आत्महत्या की चर्चा तेज हो गई है।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
घटना के बाद मृतक की पत्नी और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका भी जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
शहर कोतवाल राम प्रताप के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed