फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Crime: 82-Year-Old Soti Bagh Owner Murdered, 28-Bigh Land Dispute Under Probe

Bijnor: सोतीवाले बाग के 82 वर्षीय मालिक की गला घोंटकर हत्या, 28 बीघा जमीन को लेकर था विवाद

Sat, 08 Aug 2026 11:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 Aug 2026 11:54 AM IST
सार

बिजनौर शहर से सटे सोतीवाले बाग में 82 वर्षीय अनिल कुमार सोती की हत्या से सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह बाग के अंदर बने घर में उनका शव फर्श पर पड़ा मिला। चेहरे और हाथ पर चोट के निशान और गले पर नीला निशान मिला है। बाग की करीब 28 बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
Bijnor Crime: 82-Year-Old Soti Bagh Owner Murdered, 28-Bigh Land Dispute Under Probe
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर शहर से सटे करीब 50 करोड़ रुपये की जमीन और बाग के मालिक अनिल कुमार सोती (82) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह बाग के अंदर बने घर में उनका शव फर्श पर पड़ा मिला। चेहरे और हाथ पर चोट के निशान के साथ गले पर नीला निशान भी मिला है।

विज्ञापन


बिजनौर के मुरादाबाद मार्ग पर करीब 28 बीघा जमीन में फार्महाउस जैसा बाग है। इसी परिसर में बने घर में अनिल कुमार सोती अकेले रहते थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwad Yatra: 'बम भोले' की गूंज, डाक कांवड़-पैदल जत्थों में गुजर रहे शिवभक्त, भक्ति में झूम रहा पश्चिमी यूपी

विज्ञापन
विज्ञापन

दूध लेकर पहुंचा मजदूर, फर्श पर मिला शव
शुक्रवार सुबह करीब छह बजे बाग के परिसर में रहने वाला मजदूर नौशाद दूध लेकर अनिल कुमार सोती के घर पहुंचा। उसने दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद वह दूसरे दरवाजे की ओर गया, जो खुला हुआ था। अंदर जाने पर अनिल कुमार सोती का शव फर्श पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, सीओ अभय कुमार पांडेय और थाना प्रभारी अवनीत मान फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनिल सोती के दोनों मोबाइल फोन बिस्तर पर रखे मिले, जबकि उनकी चिड़ीमार बंदूक तख्त पर रखी थी।
 

जमीन छोड़ने की धमकी देने की बात सामने आई
अनिल कुमार सोती की जमीन की देखभाल करने वाले मोहसिन के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग बाग में आकर उनके साथ बैठते थे और जमीन छोड़ने की धमकी दे रहे थे। इस मामले में सीएम पोर्टल पर शिकायत किए जाने की बात भी सामने आई है।

अनिल कुमार सोती अविवाहित थे। उनके भतीजे गौरव के साथ 28 बीघा जमीन में उनका हिस्सा था। कुछ दिन पहले गौरव ने अपने हिस्से की 14 बीघा जमीन बेचने के लिए करीब 22 करोड़ रुपये में एग्रीमेंट किया था। इसमें करीब तीन करोड़ रुपये अग्रिम लिए जाने की भी चर्चा है। हालांकि जमीन का अभी तक बंटवारा नहीं हुआ था और इसे लेकर अदालत में मामला चल रहा था। इसी मामले में बृहस्पतिवार को तारीख भी लगी थी।

Bijnor Crime: 82-Year-Old Soti Bagh Owner Murdered, 28-Bigh Land Dispute Under Probe
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
परिवार में अब सिर्फ एक बहन जीवित
सोती परिवार की गिनती बिजनौर के पुराने रईस परिवारों में होती है। परिवार में चार भाई थे। अनिल कुमार सोती और सुनील कुमार सोती अविवाहित थे। अरुण कुमार सोती की शादी हुई थी, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। सबसे बड़े भाई अश्विनी कुमार सोती के पुत्र गौरव हैं।

अनिल कुमार सोती समेत चारों भाइयों की मौत हो चुकी है। परिवार की चार बहनों में से तीन की मृत्यु हो चुकी है, जबकि बहन सरिता जीवित हैं। अनिल सोती के तीन भांजे, एक भतीजा और एक भतीजी हैं।

 

मंगलवार को बाग में घूमती दिखी थीं गाड़ियां
अनिल कुमार सोती के चचेरे भाई नीरज सोती ने बताया कि मंगलवार को अनिल ने उन्हें फोन कर बाग में संदिग्ध गाड़ियों के घूमने की जानकारी दी थी। नीरज के अनुसार, उन्होंने अनिल को बाग में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की सलाह दी थी।

परिजनों और करीबियों को आशंका है कि बाग में गाड़ियों से आने वाले लोग घटना से पहले रेकी कर रहे हो सकते हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इस आशंका की पुष्टि नहीं की है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि शरीर पर जाहिरा तौर पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारण की पुष्टि होगी। उन्होंने बताया कि मृतक के भतीजे की ओर से जमीन का एग्रीमेंट किए जाने के बाद जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत का निस्तारण कर दिया गया था। पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed