सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Dead body of tiger found in Dhara Sot of Kalagarh range, post mortem did not reveal the cause of death

Bijnor: कालागढ़ रेंज के धारा सोत में मिला बाघ का शव, पोस्टमार्टम से नहीं पता चला मौत का कारण, विसरा बरेली भेजा

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 18 May 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
सार

कार्बेट टाइगर रिजर्व में धारा सोत के सहायक नाले में गश्ती दलों को बाघ का शव पड़ा मिला। बाघ की उम्र करीब आठ से 10 वर्ष बताई जा रही है। मौत का कारण पता न चलने पर विसरा जांच के लिए बरेली भेजा गया है। 
 

Bijnor: Dead body of tiger found in Dhara Sot of Kalagarh range, post mortem did not reveal the cause of death
बाघ का शव मिलने पर मौके पर पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज के धारा सोत में बाघ का शव मिला है। उसकी उम्र आठ से 10 वर्ष बताई जा रही है। वन विभाग ने शव का पोस्टमार्टम कर विसरा फॉरेंसिक जांच के लिए बरेली और देहरादून भेज दिया है।
Trending Videos

 

सोमवार को कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज के धारा सोत के सहायक नाले में गश्ती दलों को बाघ का शव मिला। इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी एनके रूवाली ने उच्च अधिकारियों को दी। कार्बेट टाइगर रिजर्व के उप निदेशक राहुल मिश्रा, पार्क वार्डन बिंदरपाल ने मौके पर पहुंचकर शव व घटनास्थल का निरीक्षण किया। गश्ती दलों को क्षेत्र में कॉम्बिंग करने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कार्बेट टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दुष्यंत शर्मा, हल्द्वानी के वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल सती ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वाइल्ड लाइफ वेलफेयर फाउंडेशन के वीरेंद्र अग्रवाल, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के राहुल पंडित, वनक्षेत्राधिकारी एनके रूवाली, सोहन सिंह पटवाल, जगमोहन सिंह रावत, ललित मोहन चंद्र आदि कर्मी मौजूद रहे। बाघ के शव का निस्तारण भारतीय राष्ट्रीय व्याघ्र प्राधिकरण के दिशा निर्देशों के अनुरूप किया गया।
 
विज्ञापन

रिपोर्ट आने पर चलेगा मौत के कारण का पता
पार्क वार्डन बिंदरपाल ने बताया कि बाघ की आयु 08-10 वर्ष रही होगी। उसके सभी अंग सुरक्षित हैं। शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं हैं। बाघ के शरीर का विसरा फॉरेंसिक जांच के लिए देहरादून के भारतीय वन्यजीव संस्थान, बरेली के भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने पर बाघ की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

ये भी देखें...
Bijnor: शादी के आठवें दिन ही नवविवाहिता की मौत, बस ने कुचल दिया; सड़क पर पड़ा देखता रह गया घायल पति


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed