सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard caged in hostel premises

Bijnor News: छात्रावास परिसर में गुलदार पिंजरे में कैद

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Leopard caged in hostel premises
चांदपुर क्षेत्र के गांव इस्माईलपुर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में संचालित कस
विज्ञापन
चांदपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्रावास परिसर में लगाए गए पिंजरे में रविवार सुबह करीब सात बजे गुलदार कैद हो गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को रेंज कार्यालय ले आई। गुलदार के पकड़े जाने से करीब एक सप्ताह से खौफजदा विद्यालय स्टॉफ और लगभग 175 छात्राओं ने राहत की सांस ली है। डायट परिसर में प्रवक्ताओं एवं कर्मचारियों के भी आवास हैं। इसी परिसर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित हो रहा है तथा पास में ही छात्रावास है। एक सप्ताह पूर्व शनिवार को छात्रावास के आसपास गुलदार नजर आने पर वन विभाग को सूचना दी गई थी। वन विभाग ने कैमरे लगाए तो गुलदार के होने की पुष्टि हुई। बीते सोमवार को छात्रावास परिसर में पिंजरा लगाया गया। रविवार को सुबह पिंजरे में गुलदार कैद हो गया। वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत सिंह ने बताया कि गुलदार नर है तथा उसकी उम्र लगभग पांच से छह वर्ष आंकी गई है। प्रथमदृष्टया गुलदार पूरी तरह स्वस्थ और सक्रिय है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव को घेरने, उकसाने, शोर-शराबा करने या फोटो-वीडियो बनाने का प्रयास न करें। ऐसी हरकतें वन्यजीव को आक्रामक बना सकती हैं, जिससे जनहानि का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि वन्यजीव दिखने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें और रेस्क्यू कार्रवाई में सहयोग करें।

गुलदार के पकड़े जाने पर देखने को उत्सुक रहीं छात्राएं : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्रावास में रह रहीं छात्राएं पिंजरे में कैद गुलदार को देखने के लिए उत्सुक रहीं। इससे पहले वे गुलदार की मौजूदगी को लेकर बेहद खौफजदा थीं। विद्यालय स्टॉफ भी खुद की और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित था। गुलदार के पकड़े जाने के बाद छात्राएं उसे देखना चाहती थीं लेकिन स्टॉफ ने उन्हें रोके रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed