सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Forest officer robbed at gunpoint in broad daylight

Bijnor News: वन दरोगा से तमंचे के बल पर दिनदहाड़े लूट

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Forest officer robbed at gunpoint in broad daylight
विज्ञापन
हल्दौर। कुम्हारपुरा नहर पुलिया के पास रविवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने वन दरोगा को तमंचे के बल पर रोककर मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया।

गांव कूकड़ा इस्लामपुर निवासी दीपक कुमार रावली कादरपुर जसवंत में वन विभाग में दरोगा पद पर तैनात हैं। बताया गया कि रविवार शाम करीब चार बजे वह बाइक से अपने घर से रिश्तेदारी में महमदाबाद जा रहे थे। आरोप है कि कुम्हारपुरा नहर पुलिया के पास पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उनके पास से मोबाइल फोन तथा करीब पांच सौ रुपये की नकदी लूट ली। पीड़ित ने बदमाशों को बताया कि वह वन विभाग में दरोगा हैं, लेकिन उस समय वर्दी में न होने के कारण आरोपी वारदात को अंजाम देकर कुम्हारपुरा मार्ग की ओर भाग गए। घटना के बाद पीड़ित ने राहगीरों के मोबाइल फोन से विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर वन रेंजर महेश के निर्देश पर डिप्टी रेंजर नितिश कुमार भी मौके पर पहुंचे। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ बदमाशों की तलाश में जुटी है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed