{"_id":"6a0a0e372cce594edf0c36a4","slug":"government-grain-found-missing-fir-lodged-against-ration-dealer-bijnor-news-c-27-1-bij1029-179810-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गायब मिला सरकारी अनाज, कोटेदार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गायब मिला सरकारी अनाज, कोटेदार पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्योहारा। सरकारी राशन वितरण में अनियमितताओं की शिकायत पर प्रशासन ने ग्राम मंडौरी के राशन डीलर रामपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पूर्ति निरीक्षक धामपुर जितेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच में लाभार्थियों को दिये जाने वाला सरकारी राशन स्टॉक से गायब मिलने के बाद यह कार्रवाई डीएम के आदेश पर की गई। शिकायत मिलने के बाद पूर्ति विभाग की टीम गांव पहुंची, जहां स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच के दौरान जून माह का पूरा सरकारी राशन गायब मिला, जबकि मौके पर केवल एक क्विंटल चावल ही बरामद हुआ। टीम ने राशन कार्ड धारकों के बयान दर्ज करने के साथ मौके की फोटोग्राफी भी कराई। जांच के दौरान 32 राशन कार्ड धारकों ने लिखित बयान देकर आरोप लगाया कि राशन डीलर प्रति यूनिट एक किलो राशन कम देता था। इतना ही नहीं, लाभार्थियों के अंगूठे पहले ही लगवा लिए जाते थे और बाद में कम राशन वितरित किया जाता था।
शिकायतों और स्टॉक मिलान में गड़बड़ी मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई तेज कर दी। पूर्ति विभाग ने तत्काल प्रभाव से मंडौरी की राशन दुकान को निकटवर्ती ग्राम भगवानपुर रैनी के राशन डीलर से अटैच कर दिया है। साथ ही दुकान का समस्त खाद्यान्न व अभिलेख भी संबंधित डीलर को सुपुर्द कर दिए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को राशन वितरण में परेशानी न हो। पूर्ति निरीक्षक धामपुर जितेंद्र सिंह ने बताया कि जिला पूर्ति अधिकारी और एसडीएम धामपुर के निर्देश पर जांच कराई गई थी। जांच में गंभीर खामियां सामने आने के बाद डीएम की अनुमति से राशन डीलर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।