{"_id":"6a0a0deab942eabdd60b88ba","slug":"main-accused-of-robbery-arrested-in-encounter-also-shot-in-leg-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-179809-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: लूट का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली भी लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: लूट का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली भी लगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शेरकोट। हरेवली क्षेत्र में तीन दिन पहले बाइक सवारों से हुई लूट की वारदात के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल दो बाल अपचारियों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस की गोली लगने से घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीओ आलोक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात अस्पताल से लौट रहे बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर कुराली निवासी बाइक सवार शिवकांत और सोहराम को सवार में सवार बदमाशों ने अफजलगढ़ मार्ग पर रोककर तमंचे के बल पर उनकी बाइक, मोबाइल और सात सौ रुपये की नकदी लूट ली थी। शिवकांत की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। रविवार देर रात थाना पुलिस ने शेरकोट-अफजलगढ़ मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली एक आरोपी के पैर में लग गई।
घायल निकुंज निवासी टांडा गोरा विक्रमपुर थाना बाजपुर, उधमसिंहनगर, उत्तराखंड का निवासी है, जिसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस दौरान वारदात में शामिल दो बाल अपचारियों को भी अभिरक्षा में लिया है। सीओ आलोक कुमार का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा, एक खोखा और 315 बोर का एक कारतूस बरामद किया है।