{"_id":"6a037687c967c3a5570da18a","slug":"bijnor-depot-gets-13-women-conductors-bijnor-news-c-27-1-bij1027-179356-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर डिपो को मिलीं 13 महिला परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर डिपो को मिलीं 13 महिला परिचालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजनौर। रोडवेज यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। बिजनौर डिपो को 13 नई महिला परिचालक मिल गई हैं। अब स्थानीय रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी। लंबे समय से परिचालकों की कमी के चलते कई रूटों पर बस संचालन प्रभावित हो रहा था।
नई महिला परिचालकों की तैनाती के बाद उन लोकल रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। परिचालकों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को परेशानी नहीं हाेगी। रोडवेज बसों का समय से संचालन होगा। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं, नौकरीपेशा लोगों और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। महिला परिचालकों की नियुक्ति से बस संचालन व्यवस्था मजबूत होगी। डिपो में लंबे समय से स्टाफ की कमी थी, जिसके चलते कभी-कभी कुछ बसें कार्यशाला में ही खड़ी रह जाती हैं। महिला परिचालकों के आने के बाद डिपो प्रबंधन ने स्थानीय रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि यात्रियों को अब बसों के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सफर भी पहले की तुलना में अधिक सुगम होगा।
Trending Videos