{"_id":"69d506ffb3772fe8ae05fd0b","slug":"bijnor-had-he-been-a-terrorist-he-would-have-dropped-a-drone-on-them-aaqib-threatened-and-abused-2026-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ISI Connection: 'आतंकवादी होता, तो ड्रोन गिरा देता', दुबई में बैठे आकिब ने दी धमकी व गालियां, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ISI Connection: 'आतंकवादी होता, तो ड्रोन गिरा देता', दुबई में बैठे आकिब ने दी धमकी व गालियां, ये है पूरा मामला
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 07 Apr 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
सार
Bijnor News: एटीएस ने मेरठ के साकिब उर्फ डेविल, अरबाब, गौतमबुद्धनगर के विकास उर्फ रौनक और लोकेश उर्फ पपला पंडित को गिरफ्तार किया था। संदिग्ध आतंकी साकिब का कनेक्शन मेरठ के आकिब से निकला है। आकिब फिलहाल दुबई में है।
आकिब।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आतंकी गतिविधियों की जांच के घेरे में आए बिजनौर के मैजुल का लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है। साउथ अफ्रीका में रहने वाले मैजुल के तार किन किन लोगों से जुड़े हैं, पुलिस उनकी कुंडली खंगाल रही है। उधर दुबई में बैठे मेरठ के आकिब ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर गालीगलौज की और धमकी दी है। आकिब के निशाने पर मीडिया और सरकारी सिस्टम रहा।
Trending Videos
उत्तर प्रदेश की एटीएस पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़कर स्लीपर मॉडयूल में शामिल होने वाले संदिग्धों पर शिकंजा कस रही है। हाल ही में एटीएस ने मेरठ के साकिब उर्फ डेविल, अरबाब, गौतमबुद्धनगर के विकास उर्फ रौनक और लोकेश उर्फ पपला पंडित को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए संदिग्ध आतंकी साकिब का कनेक्शन मेरठ के ही रहने वाले आकिब से निकला। वह मेरठ के आकिब से इंस्टग्राम के जरिए जुड़ा हुआ था। साथ ही बिजनौर के गांव सौफतपुर का मैजुल भी आकिब के संपर्क में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिलहाल मैजुल साउथ अफ्रीका में रहकर सैलून का काम करता है। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि मैजुल का लुक आउट नोटिस जारी कराया गया है। मैजुल के संपर्क में आए लोगों को भी तस्दीक करने का काम चल रहा है।
पिछले साल हथियारों के साथ वायरल हुआ था वीडियो
पिछले साल नवंबर माह में वायरल वीडियो में आकिब, मैजुल समेत चार लोग जुड़े हुए थे। इसी वीडियो में आकिब ने एके-47 और हैंड ग्रेनेड का प्रदर्शन किया था। इस मामले में बिजनौर के थाना नांगल में 23 नवंबर को मैजुल निवासी सौफतपुर थाना नांगल बिजनौर, आकिब खान निवासी गांव सठला मवाना मेरठ और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

पुलिस ने वीडियो कॉल की और लगा दी थी एफआर
उस वक्त नांगल पुलिस ने आकिब से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद केस को खत्म कर दिया था। एटीएस की जांच में इनका आतंकी कनेक्शन निकला तो बिजनौर पुलिस ने फिर से जांच खोल दी। अब पुलिस आरोपियों पर शिकंजा कसने के मूड में हैं। मैजुल के संपर्क में आए अन्य युवकों की भी तलाश की जा रही है।
ये भी देखें...
ISI Connection: कैराना में एटीएस की ताबड़तोड़ दबिश, चार संदिग्ध युवक हिरासत में, पाकिस्तान से कनेक्शन की चर्चा

लाइव आकर ये बोला आकिब....
ये बिना गाली के नहीं मानेंगे....। भगवाधारी आतंकवादी है...किसी को भी आतंकवादी बना देते हैं। अब इनकी... सिगरेट सुलगाउंगा। ये बता रहे हैं कि मेरा कनेक्शन पाकिस्तानी जनरल आसिम मुनीर से है, अगर मेरा पाकिस्तानी जनरल से कनेक्शन होता तो इतने ड्रोन मारता कि नामोनिशान मिटा देता। ये मीडिया वाले जो मेरे बारे में इतना गलत बोल रहे हैं, ये आतंकवादी घोषित करना चाह रहे हैं। लेकिन गलती इनकी नहीं है....गाली दी।