{"_id":"69bd38646998e1f800052bf6","slug":"bijnor-leopard-enters-truck-cabin-in-afzalgarh-driver-escapes-by-jumping-2026-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: रात को खाना खाने ढाबे पर रुका ट्रक चालक, वापस आया तो केबिन में सीट पर बैठा था गुलदार, बाल-बाल बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: रात को खाना खाने ढाबे पर रुका ट्रक चालक, वापस आया तो केबिन में सीट पर बैठा था गुलदार, बाल-बाल बची जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 20 Mar 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
सार
बिजनौर के अफजलगढ़ में ट्रक के केबिन में घुसे गुलदार ने चालक पर हमला कर दिया। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
बिजनौर के जंगल में घूमता गुलदार संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बिजनौर जनपद में अफजलगढ़ के धामपुर मार्ग स्थित एक ढाबे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गुलदार ट्रक के केबिन में घुस गया और चालक पर हमला कर दिया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई।
खुले गेट से केबिन में घुसा गुलदार
जानकारी के अनुसार धामपुर से काशीपुर जा रहा ट्रक चालक सीओ कार्यालय के सामने एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुका था। इस दौरान केबिन का एक दरवाजा खुला रह गया। इसी बीच गुलदार केबिन में घुस गया और अंदर ही फंस गया।
Trending Videos

चालक पर किया हमला
जब चालक खाना खाकर वापस लौटा और ट्रक में चढ़ने लगा, तभी गुलदार ने उस पर झपट्टा मार दिया। चालक ने फुर्ती दिखाते हुए खुद को बचाया और शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
जंगल में भागा गुलदार
हंगामा बढ़ता देख गुलदार ट्रक से निकलकर सड़क के डिवाइडर पर छलांग लगाते हुए पास के जंगल में भाग गया। घटना के बाद चालक सुरक्षित अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया।
क्षेत्र में दहशत का माहौल
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से गुलदार लगातार दिखाई दे रहा है। इस घटना के बाद लोगों में डर और बढ़ गया है और वे रात में बाहर निकलने से भी बच रहे हैं।
वन विभाग से कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
प्रशासन ने दिया आश्वासन
वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए जल्द ही पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया है। विभाग द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।