सब्सक्राइब करें

UP: बिजनौर में खेत की मेढ़ को लेकर खूनी संघर्ष, दो भाइयों के परिवारों के बीच मारपीट, महिलाओं पर भी बरसाए डंडे

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 20 Mar 2026 04:53 PM IST
सार

Bijnor News: नंगलासोती के गांव शहजादपुर में दो भाइयों महेंद्र सिंह और पप्पू के बीच खेत की मेढ़ का विवाद चल रहा है। शुक्रवार को दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
UP: Bloody conflict over farm ram in Bijnor, fight between two brothers' families, women also beaten
शहजादपुर में मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
खेत की मेढ़ काटने के विवाद ने दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे पक्ष के घायलों को भी हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

 
Trending Videos
UP: Bloody conflict over farm ram in Bijnor, fight between two brothers' families, women also beaten
महिलाओं को भी पीटा। - फोटो : अमर उजाला
यह घटना गांव शहजादपुर की है, जहां महेंद्र सिंह और पप्पू नाम के दो सगे भाई अपनी नांगल गंगा खादर क्षेत्र में कृषि भूमि पर खेती करते हैं। पप्पू पक्ष का आरोप है कि महेंद्र पक्ष ने उनकी खेत की मेढ़ काट दी थी। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के परिवारों के बीच पहले खेत पर ही गाली-गलौज हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Bloody conflict over farm ram in Bijnor, fight between two brothers' families, women also beaten
खूब चले लाठी डंडे। - फोटो : अमर उजाला
रास्ते में हुआ खूनी संघर्ष
आरोप है कि शुक्रवार को जब पप्पू और उसका बेटा मोनू अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में महेंद्र पक्ष के कुछ लोग खड़े थे। यहीं पर दोनों पक्षों के बीच विवाद फिर से भड़क उठा। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और सरियों से हमला बोल दिया गया। इस हिंसक झड़प में पप्पू और मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
UP: Bloody conflict over farm ram in Bijnor, fight between two brothers' families, women also beaten
खूनी संघर्ष हुआ। - फोटो : अमर उजाला
गंभीर घायल मोनू देहरादून रेफर
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मोनू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे देहरादून के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष के घायलों को भी बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
 
विज्ञापन
UP: Bloody conflict over farm ram in Bijnor, fight between two brothers' families, women also beaten
मारपीट में कई लोग घायल हुए। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पांच के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने बताया कि पप्पू के बेटे सोनू की तहरीर के आधार पर कोमल, यशपाल, महेंद्र, जयपाल और लाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed