{"_id":"699e85006e0468bfce0fd885","slug":"bijnor-leopard-started-carrying-away-a-five-year-old-child-by-holding-him-in-his-jaws-in-front-of-his-father-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: पिता के सामने ही पांच साल के बच्चे को जबड़े में दबाकर ले जाने लगा तेंदुए, ग्रामीणों ने छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: पिता के सामने ही पांच साल के बच्चे को जबड़े में दबाकर ले जाने लगा तेंदुए, ग्रामीणों ने छुड़ाया
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
सार
गांव शेखपुरा लाला में विक्की अन्य ग्रामीणों के साथ खेत पर काम कर रहा था। वहीं पर मौजूद उसका बेटा कारव खेल रहा था। कारव को जबड़े में दबाकर गुलदार (तेंदुआ) ले जाने लगा। ग्रामीणों ने घेरा तो तेंदुआ घायल बच्चे को छोड़कर भाग गया।
leopard
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव शेखपुरा लाला में सोमवार शाम परिजनों के साथ खेत पर मौजूद पांच वर्षीय कारव पुत्र विक्की पर हमला कर उसे उठाकर ले जाने का प्रयास किया। परिजनों के मौके की ओर दौड़ने तथा शोर मचाने पर गुलदार बच्चे को छोड़कर भाग गया। बालक को मेरठ रेफर किया गया है।
Trending Videos
गांव शेखपुरा लाला निवासी किसान विक्की सोमवार शाम परिजनों के साथ खेत में गन्ने की बुवाई कर रहा था। पास ही उसका पांच वर्षीय पुत्र कारव खेल रहा था। इसी दौरान अचानक गन्ने के खेत से निकले एक गुलदार ने बच्चे पर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले जाने लगा। बच्चे की चीख सुनकर परिजन और आसपास मौजूद ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और शोर मचाया। लोगों की भीड़ बढ़ती देख गुलदार बच्चे को घायल अवस्था में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में घायल बच्चे को मेडिकल अस्पताल बिजनौर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से गांव और आसपास के खेतों में गुलदार की आवाजाही देखी जा रही थी, जिससे लोगों में भय बना हुआ था।
घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। वन विभाग के रेंजर रामकुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया है। गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया गया है और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।
