सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Upon hearing the noise, the leopard left the child and ran away.

Bijnor News: शोर मचाने पर बच्चे को छोड़ भागा गुलदार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Upon hearing the noise, the leopard left the child and ran away.
विज्ञापन
किरतपुर (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के गांव शेखपुरा लाला में सोमवार शाम परिजनों के साथ खेत पर मौजूद पांच वर्षीय कारव पुत्र विक्की पर हमला कर उसे उठाकर ले जाने का प्रयास किया। परिजनों के मौके की ओर दौड़ने तथा शोर मचाने पर गुलदार बच्चे को छोड़कर भाग गया। बालक को मेरठ रेफर किया गया है।
Trending Videos

गांव शेखपुरा लाला निवासी किसान विक्की सोमवार शाम परिजनों के साथ खेत में गन्ने की बुवाई कर रहा था। पास ही उसका पांच वर्षीय पुत्र कारव खेल रहा था। इसी दौरान अचानक गन्ने के खेत से निकले एक गुलदार ने बच्चे पर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले जाने लगा। बच्चे की चीख सुनकर परिजन और आसपास मौजूद ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और शोर मचाया। लोगों की भीड़ बढ़ती देख गुलदार बच्चे को घायल अवस्था में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में घायल बच्चे को मेडिकल अस्पताल बिजनौर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से गांव और आसपास के खेतों में गुलदार की आवाजाही देखी जा रही थी, जिससे लोगों में भय बना हुआ था। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। वन विभाग के रेंजर रामकुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया है। गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया गया है और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।ि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed