{"_id":"699e8827bf47ea9b48063ae8","slug":"bijnor-nagina-mp-chandrashekhar-can-contest-assembly-elections-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: नगीना सांसद चंद्रशेखर लड़ सकते हैं विधानसभा का चुनाव, मेरठ जिले की इस सीट से ताल ठोंकने की चर्चा तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: नगीना सांसद चंद्रशेखर लड़ सकते हैं विधानसभा का चुनाव, मेरठ जिले की इस सीट से ताल ठोंकने की चर्चा तेज
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार
सांसद चंद्रशेखर के मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा सोशल मीडिया पर चल रही है। चंद्रशेखर ने भी इस पर कुछ साफ-साफ जवाब नहीं दिया। उनका कहना है कि पार्टी जिस सीटी से कहेगी, उस पर वे चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
सांसद चंद्रशेखर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आजाद समाज पार्टी के मुखिया व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के मेरठ जिले की हस्तिनापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारियों की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। हस्तिनापुर को लकी सीट मानते हुए यह दावा भी किया जा रहा है कि इस सीट पर जिस पार्टी का विधायक बनता है, आमतौर पर उसी पार्टी की सूबे में सरकार बनती है। हालांकि सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अभी ऐसी किसी संभावना से इंकार किया है।
Trending Videos
सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के आगामी विधानसभा चुनाव में हस्तिनापुर सीट से चुनाव लड़ने की बातें हो रहीं हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं इस तरह की पोस्ट के बीच जब सांसद चंद्रशेखर आजाद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी प्रदेश की सभी 403 सीटों पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उनका कहना है कि चुनाव में किस सीट पर कौन प्रत्याशी होगा, यह अभी तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ने की चल रही चर्चाओं के सवाल पर सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि पार्टी मेरे सहित जिस कार्यकर्ता के लिए जो भी जिम्मेदारी तय करेगी, वह उसके लिए सर्वोपरि होगा। पार्टी प्रदेश की जिस सीट पर भी मुझे लड़ने के लिए कहेगी, तो उसका पूरा सम्मान होगा। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव दूर है, इस बारे में अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।
ये भी देखें...
Bijnor: पिता के सामने ही पांच साल के बच्चे को जबड़े में दबाकर ले जाने लगा तेंदुए, ग्रामीणों ने छुड़ाया
ये भी देखें...
Bijnor: पिता के सामने ही पांच साल के बच्चे को जबड़े में दबाकर ले जाने लगा तेंदुए, ग्रामीणों ने छुड़ाया
