फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Murder: 82-Year-Old Orchard Owner Anil Soti Strangled to Death, Land Dispute Suspected

Bijnor Murder: 50 करोड़ की बाग की जमीन के मालिक अनिल सोती की गला घोंटकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका

Fri, 07 Aug 2026 06:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 07 Aug 2026 06:19 PM IST
सार

बिजनौर शहर से सटे करीब 28 बीघा बाग और करोड़ों रुपये की जमीन के मालिक 82 वर्षीय अनिल कुमार सोती की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उनका शव बाग के अंदर बने घर में फर्श पर पड़ा मिला। शरीर पर चोट और गला दबाने के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।

विज्ञापन
Bijnor Murder: 82-Year-Old Orchard Owner Anil Soti Strangled to Death, Land Dispute Suspected
Crime

विस्तार

बिजनौर शहर से सटे सोती वाले बाग के मालिक 82 वर्षीय अनिल कुमार सोती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उनका शव बाग के भीतर बने मकान में फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस को शव पर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन


घर के अंदर मिला शव, गले पर मिले निशान
मुरादाबाद मार्ग स्थित 28 बीघा बाग में बने मकान में अनिल कुमार सोती अकेले रहते थे। शुक्रवार सुबह उनके यहां रहने वाला मजदूर नौशाद दूध लेकर पहुंचा। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। दूसरे दरवाजे से अंदर जाने पर अनिल कुमार सोती का शव फर्श पर पड़ा मिला।
विज्ञापन


सूचना पर एएसपी सिटी, सीओ सिटी, थाना पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दोनों मोबाइल फोन बिस्तर पर मिले, जबकि उनकी लाइसेंसी चिड़ीमार बंदूक तख्त पर रखी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2026: बच्चों की सुपुर्दगी की मन्नत लेकर कांवड़ यात्रा पर निकलीं अलीशाबानो, मेरठ में हुआ स्वागत

जमीन विवाद की जांच में जुटी पुलिस
मृतक की जमीन की देखभाल करने वाले मोहसिन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग अनिल सोती पर जमीन छोड़ने का दबाव बना रहे थे। इस संबंध में जनसुनवाई पोर्टल (सीएम पोर्टल) पर भी शिकायत की गई थी।

बताया गया कि अनिल कुमार सोती अविवाहित थे। 28 बीघा जमीन में उनके साथ उनके भतीजे गौरव का भी हिस्सा था। जानकारी के अनुसार गौरव ने अपने हिस्से की 14 बीघा जमीन का करीब 22 करोड़ रुपये में एग्रीमेंट किया था। जमीन का बंटवारा (खाता तकसीम) नहीं होने के कारण मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है।

परिवार में अब बचे हैं कुछ ही सदस्य
सोती परिवार शहर के पुराने प्रतिष्ठित परिवारों में गिना जाता है। परिवार के चार भाइयों में अब सभी का निधन हो चुका है। अनिल कुमार सोती अविवाहित थे। परिवार में अब एक बहन, एक भतीजा, एक भतीजी और तीन भांजे हैं।

घटना से पहले दिखाई दी थीं संदिग्ध गाड़ियां
मृतक के चचेरे भाई नीरज सोती ने बताया कि अनिल कुमार सोती ने मंगलवार को फोन कर बाग में संदिग्ध कारों की आवाजाही की जानकारी दी थी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगवाने की सलाह भी दी थी। परिजनों को आशंका है कि घटना से पहले रेकी की गई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि शरीर पर मिले चोट के निशानों से हत्या की आशंका है। मौत के सही कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं, विशेषकर जमीन विवाद के एंगल से मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed