सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor police reached Kashmir to investigate Vishal's transformation into Hamza.

Bijnor News: विशाल से हमजा बनने की जांच के लिए कश्मीर पहुंची बिजनौर पुलिस

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Bijnor police reached Kashmir to investigate Vishal's transformation into Hamza.
विज्ञापन
बिजनौर। कश्मीर में सैलून पर काम करने वाला बिजनौर का विशाल धर्म बदलकर हमजा बन चुका है। इस प्रकरण की जांच के लिए बिजनौर पुलिस मंगलवार की शाम कश्मीर पहुंच गई और कुपवाड़ा पुलिस से भी संपर्क साधा।
Trending Videos

उधर भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने विशाल के माता-पिता की मौजूदगी में उससे वीडियो कॉल पर बात की और घर लौट आने के लिए कहा। इस दौरान विशाल एक बाइक पर बैठकर किसी के साथ जाता दिख रहा है। भाजपा नेता ने विशाल से मां-बाप के पास लौट आने के लिए कहा। उधर से वह न आने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की शाम छह बजे बिजनौर पुलिस कश्मीर के कुपवाड़ा में दस्तक दे चुकी थी। एसपी अभिषेक झा के निर्देश पर दो टीमों का गठन करने के बाद मामले की विस्तृत के लिए कश्मीर रवाना किया गया था। इसके साथ बिजनौर पुलिस के अफसर मंगलवार को कुपवाड़ा पुलिस से भी संपर्क बनाए रहे ताकि विशाल उर्फ हमजा तक आसानी से पहुंचा जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह को संग लेकर गांव खानजहांपुर बहादर निवासी कृष्ण कुमार एसपी से मिले। उन्होंने शिकायती पत्र में बताया कि गांव काजीवाला के वसीम के साथ उनका बेटा विशाल कश्मीर में तीन साल पहले सैलून पर करने गया था। आरोप लगाया कि अब 15 मई को विशाल का धर्म परिवर्तन करा दिया गया है। साजिश के तहत धर्म बदलवाने का आरोप लगाया था। जांच के बाद सोमवार शाम काजीवाला निवासी वसीम और अन्य कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी।
इस प्रकरण का राज वीडियो वायरल होने पर खुला था। वीडियो कश्मीर के गांदरबल जिले की मरकजी जामिया मस्जिद की है। इसमें मौलवी विशाल को कलमा पढ़वा रहे हैं और विशाल को नया नाम मोहम्मद हमजा दे दिया गया। मस्जिद से बाहर निकलने के दूसरे वीडियो में विशाल का स्वागत फूल-मालाओं से होता नजर आ रहा है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस टीम कश्मीर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed