सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MP Chandrashekhar Azad was stopped by the police in Seohara.

Bijnor News: सांसद चंद्रशेखर आजाद को स्योहारा में पुलिस ने रोका

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
MP Chandrashekhar Azad was stopped by the police in Seohara.
स्योहारा। स्योहारा शुगर मिल में अरेस्ट किये गये सांसद चंद्रशेखर आजाद, मौजूद कार्यकर्ता व पुलिस
विज्ञापन
स्योहारा। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को ठाकुरद्वारा के गांव नारायणपुर छंगा जाते समय स्योहारा के फब्बारा चौक पर पुलिस ने रोक लिया। पुलिस उन्हें शुगर मिल गेस्ट हाउस ले गई, जहां करीब छह घंटे तक रखा गया। सांसद दलित पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे, जिनके साथ 16 अप्रैल को भाजपा नेता अजय प्रताप के जन्मदिन कार्यक्रम में मारपीट का आरोप है। मामले में अजय प्रताप सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज है।
Trending Videos

घायल युवती द्वारा सोशल मीडिया पर मदद की अपील के बाद सांसद गांव जा रहे थे। सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा, वह सिर्फ पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। अगर गांव नहीं जाने देना था तो परिवार को यहीं बुला लेते। सरकार भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसपी पूर्वी, सीओ सहितकई थानों की फोर्सव मुरादाबाद सीओ, व एसपी देहात भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौरान शेरबाज पठान, मोज्जम अली खान, गोहर इकबाल, शहजाद अहमद, परवेज पाशी, मोहम्मद असलम अंसारी, विवेक सेन, ओमपाल बालियान, शिवचरण सिंह, ललित कुमार, सतेन्द्र कुमार, आरिफ मलिक और लवलित समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्योहारा। स्योहारा शुगर मिल में अरेस्ट किये गये सांसद चंद्रशेखर आजाद, मौजूद कार्यकर्ता व पुलिस

स्योहारा। स्योहारा शुगर मिल में अरेस्ट किये गये सांसद चंद्रशेखर आजाद, मौजूद कार्यकर्ता व पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed