{"_id":"6a0cbc78e85673274f05bc2f","slug":"protest-against-power-cuts-bijnor-news-c-27-1-bij1007-179951-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: विद्युत कटौती के खिलाफ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: विद्युत कटौती के खिलाफ हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पैजनिया। क्षेत्र के अधिकांश गांवों में की जा रही बिजली की अघोषित कटौती से त्रस्त ग्रामीणों ने सोमवार रात्रि पैजनिया बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया। वहां तैनात कर्मियों ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया।
गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही पैजनिया बिजलीघर से जुड़े अधिकांश गांवों की विद्युत व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। विभाग के ग्रामीण क्षेत्र मे 18 घंटे एवं नलकूपों को दस घंटे बिजली देने के दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं। गांव खासपुरा, उमरी, रामपुर विडार, पैजनिया, सोतखेड़ी आदि में मात्र चार से पांच घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। सोमवार रात बड़ी संख्या में ग्रामीण बिजलीघर पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। बिजलीकर्मियों ने उन्हें किसी तरह शांत किया।
जोगेंद्र सिंह, अमर सिंह, हरवेंद्र सिंह, राजीव त्यागी, सुनील त्यागी, बलराम सिंह आदि किसानों का कहना है कि बिजली के अभाव में नलकूप नहीं चल पा रहे और फसल सूखने लगी है। ग्रामीणों ने आपूर्ति में जल्दी सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
इस संबंध में अधिशासी अभियंता नूरपुर गोपाल चतुर्वेदी का कहना है की 13 मई को आई आंधी में पैजनिया एवं उलेढ़ा बिजलीघर क्षेत्र में 250 से अधिक खंभे टूट गए थे और लाइनों को व्यापक नुकसान हुआ था। मरम्मत के उपरांत धीरे-धीरे आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। एक-दो दिन के भीतर ही क्षेत्र के सभी फीडरों से शेड्यूल के मुताबिक कंट्रोल से मिलने वाली बिजली की आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
Trending Videos