{"_id":"6a0cbfea04c844cdcf0077b4","slug":"lineman-killed-due-to-electrocution-bijnor-news-c-27-1-bij1002-179990-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: करंट लगने से लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: करंट लगने से लाइनमैन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चांदपुर। शटडाउन लेकर हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहे संविदाकर्मी गांव खानपुर खादर निवासी कमल कुमार की अचानक लाइन में करंट आने से मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी स्याऊ पर हंगामा किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
गांव खानपुर खादर निवासी रामलाल सिंह ने तहरीर में बताया कि उनका पुत्र कमल कुमार विद्युत विभाग पीपलसाना पर संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। मंगलवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे वह जेई द्वारा लाइन पर भेजने पर बिजलीघर से एसएसओ से शटडाउन लेकर गांव हल्लानंगला में लाइन पर कार्य कर रहा था। तभी लाइन चालू कर दी गई और जिससे लाइन में करंट आने से उनके पुत्र की मौत हो गई।
लाइनमैन की मौत पर नाराज परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी स्याऊ पर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता कपिल कुमार, सरिता सैनी के अलावा एसडीएम नितिन तेवतिया ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे। पूर्व विधायक के पति हरिराज सिंह ने मौके पर पहुंचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
उधर, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
Trending Videos

घटना के बाद जुटे ग्रामीणों को समझाती पुलिस। संवाद