सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Shot at a doctor outside Lifeline Hospital, caught the accused with a licensed revolver and beat him

Bijnor: लाइफलाइन हॉस्पिटल के बाहर डॉक्टर पर गोली चलाई, लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ पकड़कर आरोपी को पीटा

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 11 May 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
सार

शहर स्थित लाइफलाइन हॉस्पिटल के डॉ. अशोक चहल ने बताया कि अस्पताल के पूर्व कर्मचारी सौरभ त्यागी ने उन्हें धमकी दी और अस्पताल के बाहर बुलाकर फायर कर दिया। वह बाल-बाल बचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

Bijnor: Shot at a doctor outside Lifeline Hospital, caught the accused with a licensed revolver and beat him
आरोपी को किया गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिजनौर शहर में मंडावर रोड स्थित लाइफलाइन हॉस्पिटल पर रविवार देर रात डॉ. अशोक चहल और उनके पूर्व कर्मचारी सौरभ त्यागी के बीच विवाद हो गया। चिकित्सक ने आरोप लगाया कि सौरभ त्यागी ने पहले गाली-गलौज की और उसके बाद अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से उन पर फायर झोंक दिया। इस फायरिंग में वह बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सौरभ त्यागी को पकड़ लिया। इसके बाद उसे सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया गया।
Trending Videos

 

रविवार रात 11 बजे गंज निवासी एक मरीज के तीमारदारों ने लाइफलाइन हॉस्पिटल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. अंकित की महादेवपुरम कॉलोनी निवासी पूर्व कर्मचारी सौरभ त्यागी से मोबाइल पर बात कराई। डॉ. अशोक चहल ने आरोप लगाया कि सौरभ ने मरीज की देखभाल में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। डॉ. अंकित ने इसकी जानकारी उन्हें दी। वह भी अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान सौरभ लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर अस्पताल के बाहर पहुंच गया और चिकित्सकों को बाहर बुलाने लगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अशोक चहल ने बताया कि जैसे ही वह बाहर आए तो सौरभ ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। इसके बाद अस्पताल स्टाफ ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। शहर कोतवाली पुलिस ने चिकित्सक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
 

डायलिसिस मशीन चलाता था आरोपी
आरोपी सौरभ पांच साल पहले डॉ. अशोक चहल के अस्पताल में डायलिसिस मशीन चलाता था। काम के दौरान किसी बात को लेकर चिकित्सक और सौरभ के बीच विवाद हो गया था। तभी से डॉ. अशोक और सौरभ के बीच विवाद चलता आ रहा था। उधर सोशल मीडिया पर सौरभ के पक्ष में भी कुछ लोग पोस्ट कर रहे हैं और मामला पैसों के विवाद से जुड़ा होना बता रहे हैं।
शहर कोतवाल रामप्रताप का कहना है कि चिकित्सक पर गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी का लाइसेंसी रिवाल्वर भी जब्त कर लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed