सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Sugar Mill Store Manager Found Dead in Room, Police Launches Investigation

Bijnor: कमरे का दरवाजा नहीं खुला, सहकर्मियों ने देखा तो दंग रह गए, अंदर मृत पड़े थे शुगर मिल के स्टोर मैनेजर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 24 Jun 2026 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार

बिजनौर के स्योहारा स्थित शुगर मिल भूड़ कॉलोनी में स्टोर मैनेजर विवेक शंकर का शव उनके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।

Bijnor: Sugar Mill Store Manager Found Dead in Room, Police Launches Investigation
स्टोर मैनेजर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिजनौर जनपद के स्योहारा में शुगर मिल भूड़ कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब शुगर मिल के स्टोर मैनेजर विवेक शंकर (53) का शव उनके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 



संपर्क नहीं होने पर खुलवाया गया दरवाजा

जानकारी के अनुसार शुगर मिल भूड़ कॉलोनी निवासी स्टोर मैनेजर विवेक शंकर से बुधवार सुबह सहकर्मियों ने संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उनके कमरे का दरवाजा खुलवाया गया। अंदर का दृश्य देखकर सहकर्मियों के होश उड़ गए। विवेक शंकर कमरे में मृत अवस्था में पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों और कर्मचारियों से भी जानकारी एकत्र कर रही है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत के कारणों के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed