सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stone pelting and firing on people who brought rice, three named

Bijnor News: भात लेकर आए लोगों पर पथराव और फायरिंग, तीन नामजद

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting and firing on people who brought rice, three named
विज्ञापन
बिजनौर। ग्राम सालमाबाद में सोमवार रात बारात से पहले भात लेकर आए लोगों पर पथराव और फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



ग्राम सालमाबाद निवासी शशिबाला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को उनके बेटे की बारात जाने वाली थी। सोमवार की शाम साढ़े आठ बजे उनके भाती भात लेकर घर आ रहे थे। परिजन उनका स्वागत करने के लिए घर से बाहर गए थे। आरोप है कि रास्ते में मुनेश्वर के घर के पास पहुंचने पर डीजे बजाने का विरोध करते हुए पंकज ने छत से जातिसूचक शब्दों और गाली-गलौज करते हुए विरोध किया। इसके बाद छत से ईंट-पत्थर बरसाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने अपने रिश्तेदार अजय और नीरज को भी बुला लिया। अवैध हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने पंकज, अजय और नीरज के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed