{"_id":"69abfc886011b880e20c3671","slug":"bijnor-wedding-stopped-doctor-s-marriage-interrupted-by-live-in-partner-allegations-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: मंडप में चल रही थी डॉक्टर की शादी, नोएडा से पहुंची लिव-इन-पार्टनर-हंगामा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: मंडप में चल रही थी डॉक्टर की शादी, नोएडा से पहुंची लिव-इन-पार्टनर-हंगामा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 07 Mar 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
सार
बिजनौर में डॉक्टर की शादी नोएडा की युवती के लिव-इन रिलेशनशिप आरोपों के चलते मंडप में रुकी। ब्यूटी पार्लर संचालिका ने दो साल से शादी का झांसा देने का आरोप लगाया, पुलिस ने मामला शांत किया।
- फोटो : FreePik
विज्ञापन
विस्तार
जनपद बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक शादी का मंडप हंगामे के कारण रुक गया। नोएडा की एक युवती, जो दावा कर रही थी कि वह डॉक्टर की लिव-इन पार्टनर है, बैंक्वेट हॉल पहुंची और दूल्हे पर दो साल से शादी का झांसा देने का आरोप लगाया।
Trending Videos
मंडप में अफरा-तफरी
युवती के हंगामे के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचना पड़ा और स्थिति को नियंत्रित किया। कुछ देर बाद युवती वहां से चली गई, लेकिन वधू पक्ष ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Bijnor: राजकुमार हत्याकांड में बड़ा खुलासा, साथी डॉक्टर ने सुपारी देकर कराई थी हत्या, सामने आई ये वजह
जानकारी के अनुसार दूल्हा नोएडा के एक मेडिकल कॉलेज से बीयूएमएस की पढ़ाई कर चुका है। पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात ब्यूटी पार्लर संचालिका से हुई थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। युवती दो बच्चों की मां बताई जा रही है।
पुलिस की प्रतिक्रिया
थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल शादी रुकवा दी गई है। युवती की तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
